
मरीजों में दिखा खुशी का माहौल
Dhanabad : अगले 4 दिनों के लिए पीएमसीएच के आउटसोर्सिंग कर्मचारी हड़ताल से वापस हो गए है. हड़ताली कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि मांगे नहीं माने जाने पर वे पुनःहड़ताल पर लौट आएंगे.
मंगलवार को मेयर चंद्र शेखर अग्रवाल, जियाड़ा के निदेशक सत्येन्द्र मिश्रा पीएमसीएच पहुंचकर अधीक्षक डॉ तुनुल हेम्ब्रम से वार्ता की. मेयर द्वारा आउट सोर्सिंग कंपनी श्री राम इंटरप्राइजेज व एडवांस कंपनी के मुंशी उमाशंकर को अधीक्षक के चेंबर में बुलाकर कर्मियों को दिए जाने वाले वेतन का पूरा हिसाब मांगा.
कंपनी की रिपोर्ट में गड़बड़ी पाये जाने पर मेयर ने उक्त मुंशी को कड़ी फटकार भी लगाई साथ ही सरकार को बदनाम न करने की भी कड़ी हिदायत दी. मेयर ने यहां कर्मियों को दिये जाने वाले वेतन, बोनस, इएसआइ, पीएफ आदि का पूरा ब्यौरा मांगा.
इसे भी पढ़ें- देवघर से बासुकीनाथ सड़क होगी फोरलेन, 2019 में श्रावण माह से पहले होगा पूरा: सीएम
कानून के मुताबिक कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी नहीं
इस दरम्यान उन्होंने पीएमसीएच प्रबंधन व कंपनी के बीच हुए करार की वस्तु स्थिति से भी अवगत हुए. एग्रीमेंट को उन्होंने गलत पाते हुए अधीक्षक को कंपनी से नये सिरे से एग्रीमेंट करने सहित कर्मियों का वेतन रखकर कंपनी को कमीशन की राशि का भुगतान करने का सुझाव दिया. मेयर के इस सुझाव पर कर्मियों ने भी सहमति जताई. कंपनी के द्वारा कर्मियों को बोनस, इएसआइ, पीएफ तथा बकाया वेतन का भुगतान होने तक कमीशन की राशि रोकने के भी सुझाव दिए.
मेयर ने एग्रीमेंट के आधार पर पाया कि श्रम कानून के मुताबिक कर्मियों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है. पीएमसीएच प्रबन्धन सीधे कर्मियों को उन्हें वेतन भुगतान कर सके इसके लिए उनका बैंक खाता खोलकर राशि खाते में हस्तांतरित किये जाने का सुझाव दिया.
इसे भी पढ़ें- राज्य के सभी बड़े अस्पतालों में प्रबंधन को करें अलग : सीएम
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.आप हमेंफ़ेसबुकऔर ट्विटरपेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




