
- 16 नवंबर को संपन्न हुई थी परीक्षा
- रिजल्ट जारी होने से विद्यार्थियों को होगी राहत
Ranchi : रांची विश्वविद्यालय ने परीक्षा खत्म होने के 48 घंटे में ही बीकॉम का रिजल्ट जारी कर दिया है. रांची विवि के अंतर्गत आने वाले सभी कॉलेजों का रिजल्ट जारी किया गया है.
16 नवंबर को स्नातक की परीक्षा संपन्न हुई थी. परीक्षा संपन्न होने के 48 घंटे में ही विश्वविद्यालय ने सबसे पहले बीकॉम का रिजल्ट जारी किया है.
संभावना जतायी जा रही है कला और विज्ञान संकाय के पाठ्यक्रमों का रिजल्ट नवंबर माह के अंत तक जारी कर दिया जायेगा, जिसके आधार पर नामांकन की प्रक्रिया शुरू कर दी जायेगी.
इन कॉलेजों का रिजल्ट किया गया जारी
बीएनजे कॉलेज, बीएस कॉलेज, लोहरदगा, डोरंडा कॉलेज, रांची, गोस्सनर कॉलेज, रांची, जेएन कॉलेज, केसीबी कॉलेज, कार्तिक उरांव कॉलेज, गुमला मांडर कॉलेज, मांडर, मौलाना आजाद कॉलेज, रांची, आरटीसी कॉलेज एसजीएम कॉलेज सिमडेगा कॉलेज एसएस मेमोरियल कॉलेज संत जेवियर कॉलेज सिमडेगा वाईएस महाविद्यालय, धुर्वा सहित अन्य कॉलेजों का रिजल्ट जारी किया गया.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग जेल में 26 कैदी मना रहे छठ महापर्व, जेल प्रशासन कर रहा मदद




