
Ranchi: महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की मौत मामले में सीबीआई की टीम साहेबगंज पहुंच कर केस की अनुसंधान कर रही है. सीबीआई की टीम ने साहेबगंज एसपी से मुलाकात कर रूपा तिर्की मौत मामले की जानकारी ली है और अनुसंधान को तेज कर दिया है. बताया जा रहा कि सीबीआई उस कमरे को खोलकर जांच करेगी, जिस कमरे रूपा तिर्की मृत पायी गई थी.
इसे भी पढ़ेंःBreaking : यौन शोषण के आरोपी पूर्व सीएम बाबूलाल मरांडी के राजनीतिक सलाहकार सुनील तिवारी गिरफ्तार
सीबीआइ ने राजमहल के पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार के बयान पर साहिबगंज के बोरियो थाने में दारोगा शिव कुमार कनौजिया के विरुद्ध खुदकुशी के लिए प्रेरित करने से संबंधित धारा में दर्ज हुई प्राथमिकी को टेकओवर किया है. अब इस पूरे कांड का अनुसंधान सीबीआइ की पटना स्थित विशेष अपराध ब्यूरो शाखा के डीएसपी पी. गैरोला कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःJBVNL ने एक साल में 5895.97 करोड़ की बिजली खरीदी, बिल वसूले 4964.48 करोड़ रुपये
मालूम हो कि 3 मई को सरकारी आवास में साहिबगंज महिला थाना प्रभारी रूपा तिर्की की पंखे से झूलते हुए लाश मिली थी. झारखंड हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग की गई थी. उस याचिका के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा पर भी आरोप लगाया गया था. इस मामले में उनकी संलिप्तता की भी जांच की मांग की गई है. हाई कोर्ट में रूपा तिर्की के पिता देवानंद उरांव ने याचिका दायर कर यह मांग की थी कि उनकी पुत्री रूपा तिर्की की हत्या की गई है. उन्होंने पुलिस पर मामले को रफा-दफा करने का आरोप लगाते हुए सीबीआइ से जांच का आग्रह किया था. हाई कोर्ट ने एक सितंबर को ही सीबीआइ को आदेश दिया है.




