Jamshedpur

बागबेड़ा में विहिप नेता बबलू को गोली मारने में 5 गिरफ्तार

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रॉफिक कॉलोनी स्थित रेलवे रनिंग रूम के पास विहिप नेता बबलू सिंह को गोली मारने के मामले में पुलिस ने 5 बदमाशों को गिरफ्तार करके रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा है. पूरे मामले का उद्भेदन प्रेसवार्ता करके सिटी एसपी सुभाषचंद्र जाट ने रविवार को किया.

इसकी हुई है गिरफ्तारी

बबलू को गोली मारने के मामले में पुलिस ने संजयनगर तालाब के पास का रहने वाला पप्पू घोष,बागबेड़ा गांधीनगर का रहने वाला विशाल कुमार उर्फ लड्डू, रेलवे ट्रॉफिक कॉलोनी शिव मंदिर के पास का रहने वाला राहूल राजभर, उलीडीह थाना क्षेत्र के शंकोसाई रोड नंबर एक का रहने वाला कर्मदेव शर्मा उर्फ बॉडीगार्ड और बर्मामाइंस कैरेज कॉलोनी का रहने वाला बसंत उपाध्याय उर्फ डेफिनेट को गिरफ्तार किया गया है. सिटी एसपी का कहना है कि सभी बदमाशों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है. इनके पास से पुलिस ने एक पिस्टल, तीन पीस गोली और एक खोखा बरामद किया है.

Related Articles

Back to top button