Uncategorized

लातेहारः संत जोसेफ विद्यालय के प्रिंसीपल पर धर्मांतरण कराने का आरोप, शिकायत थाने पहुंची

NEWS WING

Latehar, 03 October:  लातेहार में एक स्कूल के प्रिंसीपल पर धर्मांतरण कराने का आरोप लगा है. मामले को लेकर महुआडांड थाने में मामला दर्ज कराया गया है. महुआडांड हिन्दू महासभा ने थाना प्रभारी को आवेदन देकर ईसाई समुदाय के द्वारा हिन्दू समुदाय के लोगों को प्रताड़ित करने,  आर्थिक क्षति पहुंचाने और धर्मांतरण कराने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. मामले पर जानकारी देते हुए महुआडांड हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि महुआडांड प्रखंड में हिन्दू समुदाय अल्पसंख्यक हैं और आजीविका के लिए व्यवसाय करते हैं. जिन्हें डरा धमका कर ईसाई समाज के लोग धर्मांतरण कराने पर मजबूर करते हैं.

आर्थिक नाकेबंदी लगाने का आरोप

हिंदू सभा के लोगों ने थाने में दिए गए आवेदन में कहा है कि दिलीप एक्का के नेतृत्व में एक सोची समझी साजिश के तहत यह सब किया जा रहा है. हिंदूओं को को धर्मांतरण कराने के नियत से उनपर दबाव बनाया जा रहा है. उनके दुकान से खरीदारी नहीं की जा रही है. यहां तक की बकाया राशि का भुगतान भी नहीं किया जा रहा है. जिससे दुकानदारों की आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है.

यह भी देखें: धर्मांतरण कराने का अारोप गलत, कभी किसी के साथ भेद भाव नहीं किया : फादर दिलीप

हिंदू महासभा के सदस्यों ने की बैठक

मामला थाने में ले जाने से पहले स्थानीय दुर्गा बाड़ी परिसर में हिन्दू महासभा के अध्यक्ष मनोज जायसवाल की अध्यक्षता में हिन्दू महासभा की बैठक हुई. बैठक में संत जोसेफ विद्यालय के प्रिंसीपल दिलीप एक्का के नेतृत्व में हिन्दू समुदाय के लोगों पर प्रतिबंध लगाने का जोर शोर से मुद्दा उठाया गया. बैठक में निर्णय लिया गया कि थाने में शिकायत दर्ज करायी जाए. आवेदन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, स्थानीय सांसद, विधायक, मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक, लातेहार उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, महुआडांड अनुमंडल पदाधिकारी, एसडीपीओ, सर्किल इंस्पेक्टर को भी दिया गया है. बैठक में विधायक प्रतिनिधि संजय जायसवाल, उपाध्यक्ष शंभु प्रसाद, बैजनाथ प्रसाद, अंतु साव, संजय राय, रवि प्रसाद, जगनारायण प्रसाद, मोहन जायसवाल, भुवनेश्वर सिंह, अशोक प्रसाद, बद्री प्रसाद, जयराम प्रसाद, हीरालाल प्रसाद, बजरंग दल के प्रखण्ड संयोजक सुरज प्रसाद, अध्यक्ष अंकुश जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, आदि समेत सैकड़ों की भारी संख्या में हिन्दू समुदाय के लोग उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button