
Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के डुमरिया थाना क्षेत्र के बड़ा बोतला ग्राम निवासी 31 वर्षीय शिवानंद दास का शव गांव से कुछ दूरी पर स्थित शंख नदी के किनारे पेड़ से लटका पाया गया. शिवानंद का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका हुआ था. ग्रामीणों ने शव लटका देख पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना पाकर डुमरिया पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. शव के पास ही पुलिस ने शिवानंद का चप्पल भी बरामद किया है.
स्थानीय लोगों के अनुसार वे लोग लकड़ी चुनने के लिए नदी किनारे गए थे जहां उन्होंने एक शव को लटका हुआ पाकर पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मृतक की पहचान शिवानंद के रूप में की. उसने आत्महत्या क्यों की, परिजन इस बारे में कुछ भी नहीं बता पा रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Jamshedpur: चक्रधरपुर के केरा नदी में डूबने से बिष्टुपुर के युवक की मौत, मेला देखने गया था सुजल मुखी




