
Jamshedpur: पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर थाना अंतर्गत केरा नदी में नहाने के दौरान बिष्टुपुर के धातकीडीह निवासी 17 वर्षीय सुजल मुखी की मौत हो गई. सुजल धातकीडीह हरिजन बस्ती निवासी भुलु मुखी का बेटे था. वह अपने साथियों के साथ गुरुवार सुबह चक्रधरपुर के मां भगवती मंदिर में आयोजित चैत मेला देखने गया था. इसी बीच वह केरा नदी में नहाने चला गया.
नदी में नहाने के दौरान वह डूबने लगा. साथियों ने किसी तरह उसे डूबते हुए बचाया और नदी से निकालने के बाद तत्काल स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे जहां जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. इधर, सूचना पाकर सुजल के परिजन भी चक्रधरपुर के लिए रवाना हुए. परिजनों के अनुसार वह साथियों के साथ दोपहर 11 बजे चैत मेला घूमने जाने की बात कहकर निकला था. उसके साथियों ने उसके डूब जाने की सूचना दी.
ये भी पढ़ें-Jharkhand Panchayat Election: सरकारी सेवकों की छुट्टियां रद्द, अवकाश में भी काम कर रहे अधिकारी एवं कर्मचारी




