Education & Career

आरकेडीएफ विवि ने मनाया पर्यावरण दिवस, प्रकृति प्रेम का दिया संदेश

Ranchi : आरकेडीएफ विश्वविद्यालय में विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया. इस मौके पर विश्वविद्यालय परिवार के सदस्यों ने परिसर में पौधारोपण किया. पौधारोपण कुलपति डॉ एके श्रीवास्तव और कुलसचिव डॉ अमित पांडेय के नेतृत्व में हुआ. पौधारोपण के बाद कुलपति ने लोगों से प्रकृति से प्रेम करने की अपील की. अपने संदेश में उन्होंने कहा कि प्रकृति से बेवजह छेड़छाड़ का परिणाम भयानक होता है. प्रकृति जब अपना संतुलन स्थापित करने लगती है तो बड़े स्तर का जलजला सामने आता है.

इसे भी पढ़ें – वित्त मंत्रालय ने कहा- नयी योजनाओं के खर्च पर एक साल तक रोक, किसी भी नयी योजना को मंजूरी नहीं

प्रकृति से प्रेम करना शुरू कर दें

कुलसचिव डॉ पांडेय ने कहा कि मनुष्य के पास अभी भी समय है कि वे प्रकृति से गहराई से प्रेम करना शुरू कर दे. उसके साथ जिस प्रकार का दोहन हुआ है उसका प्रतिकार करने का काम प्रकृति ने आरंभ कर दिया है. डॉ पांडेय ने अपनी बात को स्पष्ट करने के क्रम में समसामयिक दौर में प्रकृति की विभिन्न घटनों का संदर्भ दिया. इस कार्यक्रम में मौके पर डॉ राजीव रंजन, डॉ प्रकाश कुमार, संजय गुप्ता,  नीलू कुमारी, अलका उरांव, अंकित प्रकाश, कृष्णा उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें – डैमों में हो रहे अतिक्रमण से नाराज दिखे हेमंत, रांची डीसी को निर्देश- गेतलसूद डैम की स्थिति कांके डैम जैसी न हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button