ChaibasaJharkhand

पश्चिमी सिंहभूम : सुरक्षा बलों को निशाना बनाने के लिए नक्सलियों द्वारा लगाये गये 64 बम बरामद

Chaibasa: गोइलकेरा के कुईड़ा-हाथीबुरु सड़क पर भाकपा माओवादी के नक्सलियों द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए लगाये गए 64 आइईडी बम पश्चिमी सिंहभूम जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ बटालियन द्वारा बरामद किये गये हैं.

पुलिस अधीक्षक इन्द्रजीत महथा ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पुलिस और सीआरपीएफ द्वारा लगातार नक्सलियों के विरुद्ध चलाये जा रहे सर्च अभियान और कार्रवाई से घबराकर उन्हें निशाना बनाने के लिए गोइलकेरा के कुईड़ा-हाथीबुरु सड़क पर नक्सलियों ने 150 -200 फीट के अंतराल पर भारी संख्या में प्रेशर पंप केन बम, कुकर बम आदि प्लांट किये हैं.

सूचना के आधार पर और सुरक्षा दृष्टिकोण से पूरी तैयारी के साथ जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ बटालियन के अधिकारियों और सशस्त्र बलों की टीम द्वारा सर्च अभियान चलाया गया जिसमें नक्सलियों द्वारा कच्ची सड़क पर अलग-अलग जगह लगाए गए 64 आइईडी बमों को बरामद किया गया और उसे नष्ट किया गया.

इसे भी पढ़ें – Dhanbad: कोविड-19 अस्पताल से 3 महिलाएं, 25 पुरुष और एक बच्चा हुए डिस्चार्ज

पुलिस के लिए बड़ी सफलता

उन्होंने बताया कि पुलिस के लिए बड़ी सफलता है. जिस उद्देश्य के साथ नक्सलियों ने बम प्लांट किया था उस उद्देश्य में सफल नहीं हो पाये.

उन्होंने कहा कि नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान जारी रहेगा और नक्सलियों के सफाये तक अभियान और तेज होगा. नक्सली  हथियार छोड़ दें और मुख्य धारा से जुड़ें.

इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग डीआइजी कोल्हान राजीव रंजन सिंह एवं सीआरपीएफ के आइजी एवं डीआइजी खुद कर रहे थे. अभियान में एएसपी अभियान प्रणव आनंद झा, सीआरपीएफ के डी राजू, सहित जिला पुलिस एवं सीआरपीएफ के सशस्त्र बल शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – यूनिसेफ के साथ मिल जेइपीसी ने लांच किया वॉश प्रोग्राम, हर शिक्षक को वाटर, सैनिटाइजेशन एंड हाइजिन का मिलेगा प्रशिक्षण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button