
Giridih: कोरोना काल में गिरिडीह के साइबर थाना पुलिस ने एक दिन में 10 से अधिक साइबर अपराधियों को पकड़ा है. गिरफ्तार अपराधियों में से एक साइबर अपराधी के पास से पुलिस ने पश्चिम बंगाल के नंबर का कॉमर्शियल चार पहिया वाहन समेत करीब 20 मोबाइल, सीम कार्ड और फर्जी आधार कार्ड जब्त किया है.
जानकारी के अनुसार, इन अपराधियों को साइबर पुलिस ने ताराटांड़ और अहिल्यापुर के अलग-अलग गांव से गिरफ्तार करने में सफलता पाई है. पुलिस को यह सफलता शुक्रवार को एक दिन की छापेमारी के दौरान मिला. फिलहाल पुलिस कुछ भी बताने से इनकार कर रही है.
कोई मिस्त्री था तो कोई ड्राइवर
पुलिस सूत्रों की माने तो साइबर पुलिस ने जिन दर्जन भर अपराधियों को दबोचा है. उसमें से कोई रंग मिस्त्री है तो कार पेंटर और वाहन चालक. जानकारी के अनुसार कोई चेन्नई में था, तो कोई पश्चिम बंगाल और मुंबई में रहकर होटलों में भी काम कर चुका था.
ये भी पढ़ें- चीन सीमा पर सड़क बनाने झारखंड के 1500 श्रमिक जाएंगे लेह-लद्दाख, शनिवार को होंगे रवाना
गिरफ्तार अपराधियों को लेकर यह भी बात सामने आ रही है कि लॉकडाउन के बाद सभी गिरिडीह आए थे. इसके बाद ये सभी अपने इलाके के साइबर अपराधियों के संपर्क में आए और साइबर क्राइम से जुड़कर खाताधारकों के खाते से पैसे ठगने शुरू कर दिए.
गिरफ्तार अपराधियों में ताराटांड का राजेश मंडल पश्चिम बंगाल में रहकर अपना वाहन चलाकर पैसे कमाता था. लॉकडाउन लागू होने के बाद राजेश मंडल अपनी गाड़ी लेकर घर लौट गया. इसके बाद अपने एक पड़ोसी युवक के संपर्क में आया, जो पहले से साइबर अपराधी था. हालांकि यह स्पस्ट नहीं हो पाया है कि राजेश ने अब तक कितने खाताधारकों को ठगा है.
ये भी पढ़ें- बैंक में घुस बोला युवक, ‘मैडम पासबुक अपडेट कर दीजिए, कोरोना संदिग्ध हूं, सैंपल देकर आया हूं’
इसी प्रकार अहिल्यापुर का रहने वाला पवन वर्मा मुंबई में रहकर होटल में काम करता था, लेकिन लॉकडाउन के बाद पवन अपने घर पहुंचा और खुद को साइबर क्राइम की दुनिया से जोड़ लिया. एक शातिर अपराधी के संपर्क में आकर पवन ने कई तकनीक सीखे और खाताधारकों को बगैर फोन किए ही उनके खाते से पैसे उड़ाना शुरू कर दिया. इधर पुलिस सभी अपराधियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है.





If you are going for most excellent contents like I do, only
pay a visit this site every day since it gives feature
contents, thanks
Hi, i think that i saw you visited my web site thus i came
to “return the favor”.I’m attempting to find things to enhance
my site!I suppose its ok to use a few of your ideas!! 3aN8IMa cheap flights
At this time it seems like Expression Engine is the preferred blogging
platform out there right now. (from what I’ve read) Is that
what you are using on your blog?
I visited several blogs however the audio feature for
audio songs current at this web page is actually fabulous.
adreamoftrains best web hosting