
- आरजेडी नेता फैसल अली ने कहा, लोगों के भ्रम दूर करने के लिए प्रधानमंत्री को लेना चाहिए सबसे पहले टीका
Ranchi : रिम्स में इलाजरत आरजेडी नेता लालू यादव से शनिवार को उनके पार्टी को दो नेताओं ने मुलाकात की. इसमें एक शिवहर से लोकसभा प्रत्याशी रहे फैसल अली और दूसरे राज्यसभा सांसद प्रेमचंद्र गुप्ता शामिल हैं.
दोनों नेताओं ने लालू यादव से मुलाकात के बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जतायी. उन्होने कहा कि लालू यादव के चेहरे पर थोड़ा सूजन दिख रहा है.
फैजल अली ने इस दौरान नीतीश सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार वेंटिलेटर पर है. उन्हें सत्ता का मोह छोड़कर तेजस्वी को मुख्यमंत्री बनाने का मार्ग प्रशस्त करना चाहिए.
बीजेपी को भस्मासुर की उपाधि देते हुए फैजल अली ने कहा कि बीजेपी जिसके सिर पर हाथ रखती है वह भस्म हो जाता है. कोरोना वैक्सीन को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री को सबसे पहले वैक्सीन लेना चाहिए ताकि टीका को लेकर जो भ्रम की स्थिति देशभर में है, वह दूर हो जाए.
इसे भी पढ़ें- दहेज उत्पीड़न के खिलाफ दो महिलाएं पहुंचीं महिला थाना, पति और ससुरालवालों पर दर्ज कराया केस
राज्यसभा सांसद प्रेमचंद गुप्ता ने कहा कि पीएम मोदी को कोरोना वैक्सीन को लेकर देश की जनता को विश्वास में लेना चाहिए. लालू यादव से मुलाकात के बाद कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर देश में किसी तरह की भ्रम की स्थिति नहीं रहनी चाहिए.
पीएम मोदी को सबसे पहले वैक्सीन लगाकर देश की जनता को संदेश देना चाहिए. उन्होंने कहा कि कई देशों के प्रधानों ने वैक्सीन लगाकर अपनी जनता को विश्वास में लिया है. उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कोरोना वैक्सीन के लिए एप्रोच किया जाता है तो वह पीछे नहीं हटेंगे.
पार्टी सुप्रीमो की गिरती सेहत को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा कि रिम्स में दिनों दिन राजद अध्यक्ष का स्वास्थ्य गिरता जा रहा है. उनके चेहरे पर भी सूजन की स्थिति उत्पन्न हो गई है.
मीडिया के विभिन्न माध्यमों से उन्हें लालू प्रसाद के स्वास्थ्य को लेकर जानकारी मिली, जिसके बाद उन्होंने रांची आकर पार्टी सुप्रीमो से मुलाकात की है.
इसे भी पढ़ें- गुड न्यूज : इंतजार खत्म, 16 जनवरी से होगी देश में कोरोना से बचानेवाली वैक्सीन लगाने की शुरुआत




