
Koderma: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव का 76 वां जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया गया. कोडरमा राजद की ओर से रविवार को झुमरीतिलैया के अम्बेडकर नगर में जन्मदिन पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सह जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने किया. जन्मदिन के अवसर पर केक काटा गया, साथ ही लालू प्रसाद की तस्वीर को सांकेतिक रूप से केक काटकर खिलाया गया. राजद सुप्रीमो के जन्मदिन पर अंबेडकर नगर में स्वरूचि भोज का आयोजन किया गया.
इसे भी पढें: झारखंड में भाजपा की सरकार बनी तो अपराधी होंगे सलाखों के पीछेः बाबूलाल मरांडी
जिप अध्यक्ष सह राजद जिलाध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि लालू जी के जन्मदिन को राजद परिवार स्वाभिमान दिवस के रूप में मना रहा है. सामाजिक क्रांति के जनक राजद सुप्रीमो ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को आवाज़ दी. वर्तमान राजनीतिक लड़ाई जात-धर्म के नाम पर रोटी सेंकने वाले और मौकापरस्त लोगों से राजनीतिक लड़ाई है. आने वाले वक्त में राजद हर मोर्चे पर कामयाब होगी. मोके पर राजद जिला महासचिव प्रदीप यादव, चंदवारा प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र यादव, नगर अध्यक्ष मोहम्मद नसीम, अमरजीत कौर, धीरज यादव, मंटू यादव, परवेज खान, चंदन मुखिया, किरण अंबेडकर, सोनी कुमारी, उषा देवी, शंभू पासवान, मुकेश यादव, चरणजीत सिंह मौजूद थे.




