Crime NewsGumlaJharkhandNEWS

Gumla News: बेटे की हत्या मामले में पूछताछ के लिए लाए गये पिता ने थाना परिसर में आत्महत्या की

Gumla: जिले के घाघरा थाना में 8 वर्षीय मासूम बच्चे की हत्या मामले में पूछताछ के लिए लाये गए पिता कृष्णा उरांव ने थाना परिसर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. उसने पुलिस कस्टडी में गमछे से खिड़की में लगे रड पर बांध फांसी लगा आत्महत्या कर ली. इधर, पुलिस ने नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उन पर शंका नहीं होने पर सभी को घर वापस भेज दिया.

इसे भी पढ़ें: CORONA से त्रस्त POLICE कर्मी, डीजीपी, आइजी भी चपेट में, जानिये-कहां कितने जवान हुए संक्रमित

बता दें कि एक हफ्ते पूर्व घाघरापाट में 8 वर्षीय बच्चे की हत्या कर तालाब में पत्थर से दबा दिया गया था. मृत बालक  का जन्म फांसी लगाए युवक कृष्णा की पत्नी कमशीला तथा गांव के ही सुनील के साथ संबंध के बाद हुवी थी और गॉव में हुवे पंचायती में सुनील के सम्पति में उक्त बालक को हिस्सा देने का आदेश पंचायत ने सुनाया था.

इसे भी पढ़ें: झारखंड में 6020 नये कोरोना संक्रमित व 131 मौतें, रांची में 61 मौतें और 1574 नये केस

इधर, एक हप्ते पूर्व उक्त 8 वर्षीय बालक अनुज उरांव की हत्या के बाद कृष्णा की पत्नी कमशीला ने सुनील उसकी पत्नी सबनम एवम मां झारीयों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी. इस बावत पुलिस ने सभी नामजद आरोपियों से पूछताछ करने के बाद उनपर शंका नही होने पर सभी को घर वापस भेज दिया था और मंगलवार को ही पुलिस कृष्ना को पूछताछ हेतु बुलाया था और उसे हाजत के अलावे एक अन्य कमरे में जहां सस्पेक्टेड लोगों को रखा जाता है. मास्क के रूप में कृष्णा ने तौलिया को बांध रखा था और उसी से कृष्णा ने खिड़की में बंधे रड में गमछा बांध फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गयी. उक्त घटना करीब 4 बजे अप्ताहं की है. घटना के बाद एसडीपीओ मनीष चंद्र लाल, बीडीओ विष्णुदेव कच्छप, इंस्पेक्टर एस एन मंडल थाना में देर रात तक रुके हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: NEWSWING IMPACT: रिम्स में बेड दिलाने के नाम पर वसूली करने वाले तीन दलाल पुलिस हिरासत में

 

Related Articles

Back to top button