Bihar

रिंटू सिंह हत्याकांड का आरोपी मंत्री लेसी सिंह का भतीजा अठिया पूर्णियां से गिरफ्तार, 50 हजार का था इनाम

PURNIA : बहुचर्चित रिंटू सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी अठिया को पुलिस ने बुधवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है. उसपर पुलिस ने 50 हजार का इनाम रखा था. अठिया बिहार सरकार की मंत्री और जेडीयू नेता लेसी सिंह का भतीजा है और पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रिंटू सिंह के हत्या में उसे मुख्य आरोपी बनाया गया था.

गौरतलब है कि अठिया पर पुलिस ने 50000 का इनाम घोषित कर रखा था. पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष रिंटू सिंह की हत्या सहित कई घटनाओं में फरार अपराधी अठिया का नाम आया था. इसी मामले में उसकी गिरफ्तारी को लेकर पूर्णिया पुलिस पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगे थे. जहां पुलिस पर आरोप लगा था कि राजनीतिक संरक्षण के तहत उसे पुलिस गिरफ्तार नहीं कर रही है.

Related Articles

Back to top button