HEALTHJharkhandRanchi

रिम्स : मरीज के फेफड़े से निकाला गया 1 किलो का ट्यूमर, दूसरे के सिर से गोली निकाली

Ranchi: राज्य के सबसे बड़े अस्पताल रिम्स के लिये आज उपलब्धियों से भरा दिन रहा. रिम्स के डॉक्टरों ने दो जटिल ऑपरेशन कर मरीजों की जान बचायी.

न्यूरो सर्जन डॉ सीबी सहाय ने गढ़वा के 60 वर्षीय मरीज के सिर से गोली निकाली. मरीज को पिछले 30 सिंतबर को सिर में लगी थी गोली. मरीज को गंभीर स्थिति में रेफर किया गया था. गोली मरीज की गर्दन के पिछले हिस्से में फंसी थी और सिर से टकरा कर टेढ़ी हो गयी थी.

वहीं रिम्स के सीटीवीएस विभाग में भी हजारीबाग के 40 साल के एक मरीज की छाती और फेफड़ा खोलकर एक किलो का ट्यूमर निकाला गया है. कार्डियक सर्जन राकेश कुमार चौधरी और एनेस्थेटिक डॉ शिव प्रिये की टीम ने सफल आपरेशन किया है.

मरीज को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी. साथ ही मरीज दर्द खांसी और खून की उल्टी से परेशान था. सीटीवीएस विभाग में सफल ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति में सुधार की बात कही गयी है.

इसे भी पढ़ें – झारखंड फिल्म फेस्टिवल: 53 देशों से 657 इंट्रीज, अवॉर्ड शो 11 को

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button