Palamu

पलामू: मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबाल प्रतियोगिता, बालक वर्ग में तरहसी, बालिका में रामगढ़ विजेता

Palamu: जिला मुख्यालय मेदिनीनगर के पुलिस लाइन स्टेडियम में चल रहे जिला स्तरीय मुख्यमंत्री आमंत्रण कप फुटबाल प्रतियोगिता का फाइनल मैच बुधवार को खेला गया. बालक वर्ग में तरहसी और हुसैनाबाद के बीच मुकाबला हुआ, जबकि बालिका वर्ग में रामगढ़ और लेस्लीगंज की टीम भिड़ी.

तरहसी के खिलाड़ियों में एक बार फिर दमदार खेल दिखाते हुए हुसैनाबाद को 1-0 से शिकस्त दी. बता दें कि इससे पहले मंगलवार को उंटारी रोड और रामगढ़ को हराया था. तरहसी टीम की ओर से आशुतोष कुमार ने खेल के 8वें मिनट में एक गोल दागा. यह सिलसिला अंत तक बरकरार रहा.

बालिका वर्ग में रामगढ़ और लेस्लीगंज के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली. दोनों खिलाड़ी निर्धारित समय तक बराबरी पर रहे. ऐसे में पेनाल्टी शूट से रिजल्ट निकाला गया. पेनाल्टी शूट में रामगढ़ 4-2 से विजयी रहा. बता दें कि जिला स्तर पर विजेता बनने के बाद बालक बालिका विजेता-उपविेजेता टीम रांची के खेलगांव में जोनल स्तर की प्रतियोगिता में भिड़ेंगे.

मौके पर जिला खेल पदाधिकारी उमेश लोहरा ने कहा कि तरहसी में डे बोर्डिंग का सेंटर बनाया जाएगा. जिला खेल पदाधिकारी ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्राफी और मैडल देकर पुरस्कृत किया और जोनल प्रतियोगिता के लिए हौसला बढ़ाया.

इधर, तरहसी के प्रखंड विकास पदाधिकारी सचिदानंद महतो, कमल क्लब के सचिव कपिलदेव कुमार सिंह ने फाइनल मैच जीतने पर टीम को लेकर प्रसन्नता व्यक्त की है. मैच के दौरान कमल क्लब के सचिव कपिलदेव कुमार सिंह सक्रिय रहे. उन्होंने जानकारी दी कि जोनल स्तर की प्रतियोगिता की तिथि तय होने पर टीम लेकर रांची जाया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: पलामू: डालटनगंज-पांकी मुख्य सड़क की जांच के दौरान भिड़े पांकी विधायक – पूर्व विधायक कार्यकर्ता, बना रहा अफरा तफरी का माहौल

Related Articles

Back to top button