Chatra

चतरा:  शिकार करने गये युवक की जंगल में मौत, क्रॉस फायरिंग में जान जाने की आशंका

Chatra: कुंदा थाना क्षेत्र स्थित जंगल में बुधवार की देर रात बुटकोइया गांव निवासी रोहित गंझू की गोली लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि रोहित अपने एक दोस्त के साथ जंगल में जंगली पशुओं का शिकार करने गया था.

इसी दौरान उसके दोस्त के द्वारा चलाई गोली रोहित के सीने में लग गई और मौके पर मौत हो गई. घटना की जानकारी रोहित के परिजनों को गुरुवार की सुबह मिली.

इसे भी पढ़ेंःराज्य की पहली आठ लेन रोड के लिए काट दिये गये पांच हजार पेड़, अब उपयोगिता पर सवाल

जिसके बाद इसकी सूचना मिलने पर मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है. हालांकि अभी पुष्टि नहीं हो पाई है कि रोहित को उसके दोस्त के द्वारा चलायी गयी गोली लगी है या किसी और के द्वारा.

 क्रॉस फायरिंग में गोली लगने की आशंका

मिली जानकारी के अनुसार, रोहित की मौत क्रॉस फायरिंग में होने की आशंका जताई जा रही है. बताया जा रहा है कि रोहित अपने एक दोस्त के साथ बुधवार की रात भराठी बंदूक लेकर जंगली पशुओं का शिकार करने के लिए गया था. दोनों एक-दूसरे के विपरीत में बैठे थे. कुछ देर के बाद जब गोली चली, तो सीधे रोहित के सीने में लगी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रोहित की मौत के बाद उसका दोस्त मौके से फरार हो गया. गुरुवार सुबह में परिवार के लोगों को इसकी जानकारी मिली. घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास में है.

इसे भी पढ़ेंः#NirbhayaCase: दोषियों को अलग-अलग फांसी देने की केंद्र की याचिका पर SC में शुक्रवार को सुनवाई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button