JharkhandJharkhand StoryKhas-KhabarLead NewsRanchi

रन फॉर योगा में दौड़ी रांची, 21 जून को मेकॉन स्टेडियम में एक साथ 4000 लोग करेंगे योग

Ranchi: नौवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष विभाग के सात दिवसीय योग काउंटडाउन कार्यक्रम के चौथे दिन रविवार को पहले सत्र में रन फॉर योगा का आयोजन किया गया. रन की शुरुआत राज्य योग केंद्र, रांची से शुरू हुई. इस अवसर पर डॉ दिवाकर चंद्र झा ( नोडल पदाधिकारी, हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ), डॉ मुकुल कुमार दीक्षित ( प्रभारी, राज्ययोग केंद्र ), डॉ अमरेंद्र कुमार पाठक, डॉ विक्रम सम्राट, डॉ जफर इकबाल, डॉ अशोक पासवान, डॉ राजीव कुमार, डॉ अनुज कुमार मंडल, डॉ सच्चिदानंद सिंह, अलतमश, डॉ अर्चना कुमारी के अलावा आयुष निदेशालय के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें: JEE एडवांस में डीएवी हेहल के सात होनहार छात्रों का दिखा दम, अभिनव श्रीवास्तव का उत्कृष्ट प्रदर्शन

रन फॉर योगा राज्ययोग केंद्र से शुरू हुई जो न्यूक्लियस मॉल, जेल चौक, अल्बर्ट एक्का चौक से होते हुए वापस राज्ययोग केंद्र में समाप्त हूआ. इस रन में हर उम्र के लोगों ने उत्साह से भाग लिया जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थीं. कार्यक्रम के अंत में राज्ययोग केंद्र मे शवासन और ध्यान का आयोजन किया गया. इस मौके पर डॉ दिवाकर चंद्र झा ने कहा कि योग के लिए लोगों को प्रेरित करना हमारा उद्देश्य है. हर घर आंगन में योग हो ताकि सभी स्त्री-पुरुष स्वस्थ रह सकते हैं. ‌योग सभी चिकित्सा पद्धतियों से सर्वश्रेष्ठ है. अगर हम योग करेंगे तो हमें किसी भी दवा की कभी भी कोई जरूरत नहीं पड़ेगी.

डॉ राजीव कुमार ने कहा कि 21 जून को मेकन स्टेडियम में 4000 से अधिक लोग एक साथ योग करेंगे। उन्होंने “बहुत अच्छा संयोग
झारखंड आयुष करा रहा है योग” का नारा दिया और सभी को 21 जून को मेकॉन स्टेडियम में आने का निमंत्रण भी दिया. इस अवसर पर कल्याणी, अलका, मरियम, अनीता, उत्तम, सौरभ आदि के अलावा शहर के कई लोग भी उपस्थित थे. दूसरे सत्र में चित्रांकन प्रतियोगिता हुई जो तीन ग्रुप में विभाजित थी. सुपर सीनियर ग्रुप – 25 से 35 साल, सीनियर ग्रुप – 15 से 25 साल और जूनियर ग्रुप – 8 से 15 साल.

प्रतियोगिता का विषय था “योगा इन आईकॉनिक प्लेस” जिसमें लगभग 45 से ज्यादा प्रतिभागियों ने भाग लिया. प्रतियोगिता में डॉ जाहिद अनवर, डॉ. आरिफ रजा ने निर्णायक की भूमिका निभाई. कार्यक्रम का संचालन राज्य योग केंद्र की योग प्रशिक्षिका डॉ अर्चना कुमारी ने किया.आज के प्रतियोगिता के पुरस्कारों का वितरण 20 जून को राज्ययोग केंद्र में होगा.

Related Articles

Back to top button