JharkhandRamgarh

रामगढ़ में उप विकास आयुक्त की समीक्षा बैठक, सभी बैंकों को जमा साख अनुपात 40 प्रतिशत से ऊपर रखने का निर्देश

Ramgarh: सोमवार को जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में डीएलसीसी एवं डीएलआरएसी की बैठक हुई. बैठक के दौरान सबसे पूर्व उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकों की जमा साख अनुपात की समीक्षा की. इस दौरान वार्षिक साख योजना के तहत मार्च 2022 तक प्राप्त उपलब्धि, सरकार द्वारा प्रायोजित विभिन्न योजनाओं जैसे प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, केसीसी आदि के अंतर्गत प्राप्त प्रगति की बैंकवार समीक्षा की गई. बैठक में शिक्षा ऋण, डेयरी लोन, पोल्ट्री फार्मिंग, मछली पालन आदि के लिए दिए गए ऋण, वित्तीय समावेशन के अंतर्गत सामाजिक सुरक्षा योजना जैसे अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना आदि की समीक्षा की गई.

बैठक के दौरान उप विकास आयुक्त ने सभी बैंकों को अपनी जमा साख अनुपात 40 प्रतिशत से ऊपर रखना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें:Gulshan Murder case : गुलशन कुमार चौधरी के हत्यारे इमरान की रिमांड अवधि खत्म, पुलिस ने भेजा जेल

जेएसएलपीएस के स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को उपलब्ध कराए जाने वाले बैंक लिंकेज के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने सभी बैंक प्रतिनिधियों को संबंधित मामलों पर विशेष ध्यान देते हुए सभी मामलों को समय से निष्पादित करने का निर्देश दिया.

प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत बैंक वार दिए गए लक्ष्य के तहत लाभुकों को उपलब्ध कराए गए ऋण की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने बैंक प्रतिनिधियों को प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध शत-प्रतिशत कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया.

इसे भी पढ़ें:जब्त पासपोर्ट रिलीज करने के लिए सीबीआइ कोर्ट में लालू यादव ने दायर की याचिका

किसानों को उपलब्ध कराए जाने वाले केसीसी के तहत जिला स्तर पर प्राप्त हुए आवेदनों के तहत बैंकों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने जिन आवेदनों को अब तक निष्पादित नहीं किया गया है उन पर कार्य करते हुए सभी योग्य किसानों को ऋण उपलब्ध कराने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश.

आरसेटी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे लोगों को प्रशिक्षण देने के तहत हो रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उप विकास आयुक्त ने वर्ष 2022 – 23 के लिए वार्षिक लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिये.

इसे भी पढ़ें:राज्य के 6 जिलों में चलेगी हीट वेव, येलो अलर्ट जारी

Related Articles

Back to top button