JharkhandRamgarh

रामगढ़ महाविद्यालय के सेमेस्टर 5 के अधिकतर छात्र फेल, सौंपा ज्ञापन

Ramgarh: रामगढ़ महाविद्यालय में जारी की गई सेमेस्टर 5 की परीक्षा फल में असंतुष्टि जाहिर करते हुए रामगढ़ महाविद्यालय आजसू छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित सोनी के नेतृत्व में रामगढ़ महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शारदा प्रसाद को आवेदन दिया गया. आवेदन में ध्यान आकृष्ट कराते हुए छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित सोनी ने बताया कि स्नातक कला सेमेस्टर 2019-22 में जारी की गई परीक्षा फल में अधिकांश लोगों को फ़ेल अथवा प्रमोट कर दिया गया है. क्रमश: 2,4,5 अंक कोर पेपर में दिया गया है जिसके कारण महाविद्यालय के छात्र छात्राओं का एक वर्ष व्यर्थ चला जाएगा और वह सेमेस्टर 6 का परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित रह जाएंगे.

इसे भी पढ़ें:जब्त पासपोर्ट रिलीज करने के लिए सीबीआइ कोर्ट में लालू यादव ने दायर की याचिका

छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिका को स्व अवलोकन कर सार्वजनिक करने की मांग की गई है. इस पर डॉ शारदा प्रसाद ने पहल करते हुए कहा कि रामगढ़ महाविद्यालय के द्वारा चिट्ठी विश्वविद्यालय को भेजी जाएगी.

ज्ञापन सौंपने वालों में आजसू रामगढ़ महाविद्यालय छात्र संघ के अध्यक्ष रोहित कुमार सोनी, प्रतिमा कुमारी, सीता कुमारी, अन्नू कुमारी, रेणु कुमारी ,कल्याणी कुमारी, सुनीता कुमारी, खुशबू कुमारी,रितु कुमारी, अजीत कुमार, विकास कुमार महतो ,प्रहलाद कुमार ,रोशन कुमार, कृष्णा राम ,अमरजीत कुमार, आदित्य कुमार, गीता कुमारी, ललिता कुमारी ,ज्योति कुमारी आदि छात्र छात्राएं मौजूद थे.

इसे भी पढ़ें:Gulshan Murder case : गुलशन कुमार चौधरी के हत्यारे इमरान की रिमांड अवधि खत्म, पुलिस ने भेजा जेल

Related Articles

Back to top button