Court NewsJharkhandRanchi

लैंड स्कैम: बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की डिस्चार्ज पिटीशन ईडी कोर्ट ने की खारिज

Ranchi: बरियातू स्थित 4.55 एकड़ सेना की भूमि की खरीद बिक्री घोटाले मामले में आरोपी बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद की डिस्चार्ज पिटीशन एड के विशेष न्यायाधीश दिनेश राय की कोर्ट ने खारिज कर दी. पूर्व में दोनों पक्षों की सुनवाई पूरे होने के बाद कोर्ट ने मामले में फैसला सुरक्षित रखा था.
बता दें कि बरियातू स्थित 4.55 एकड़ सेना के कब्जे वाली जमीन की खरीद-बिक्री से जुड़े मामले में ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन, कारोबारी विष्णु अग्रवाल, बड़गाईं अंचल के राजस्व उप निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद, फर्जी रैयत प्रदीप बागची, जमीन कारोबारी अफसर अली, इम्तियाज खान, तल्हा खान, फैयाज खान व मोहम्मद सद्दाम,अमित अग्रवाल और दिलीप घोष के खिलाफ चार्जशीट दाखिल किया है.

इसे भी पढ़ें: बड़गाईं अंचल के उप-निरीक्षक भानु प्रताप प्रसाद ईडी की 4 दिनों की रिमांड पर

Related Articles

Back to top button