
Bengluru : कर्नाटक कांग्रेस विधायक केआर रमेश कुमार ने रेप संबंधी विवादित टिप्पणी की थी. इसकी निंदा करने के लिए भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी. इसमें पार्टी प्रवक्ता और लोकसभा सांसद अपराजिता सारंगी ने कुमार के साथ-साथ विधानसभा स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी की भी आलोचना दी थी. इस वीडियो को भाजपा ने डिलीट करा दिया है.
इसे भी पढ़ें : स्कूटी से टक्कर के बाद टाटा 407 के नीचे घुसी अनियंत्रित बाइक, चालक समेत तीन घायल
ये कहा था कांग्रेस विधायक ने
जानकारी हो कि कर्नाटक विधानसभा के पूर्व स्पीकर और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक केआर रमेश कुमार ने बृहस्पतिवार को विधानसभा में अत्यंत विवादास्पद टिप्पणी करते हुए कहा था, ” जब बलात्कार अपरिहार्य है तो इसका आनंद लो.’
इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, रमेश कुमार की इस टिप्पणी के लिए आलोचना करने के लिए भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जिसे संबोधित करने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय मीडिया सेल प्रमुख अनिल बलूनी और ओडिशा से पार्टी की लोकसभा सांसद अपराजिता सारंगी आईं.
लाइव हो रहे प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नौकरशाह से राजनेता बनीं सारंगी ने रमेश कुमार की आलोचना करने के साथ ही विधानसभा स्पीकर कागेरी की आलोचना करते हुए कहा, ‘और दुखद बात यह है कि स्पीकर महोदय ने इस दुखद घटना पर किसी भी तरह की आपत्ति नहीं जताई और हंसने लगे. मैं इसकी निंदा और भर्त्सना करती हूं.’
इस पर उन्हें रोकने की कोशिश करते हुए बलूनी ने कहा कि वह हमारे स्पीकर हैं. लेकिन उनकी बात को काटते हुए सारंगी ने कहा, ‘नहीं, अभी जो स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी हैं उन्होंने भी हंसकर टाला और यह बुरी बात है.
इसके बाद शर्मिंदगी से बचने के लिए भाजपा ने लाइव जा चुके प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो को डिलीट कर दिया और बाद में सारंगी के बयान के इस हिस्से को काटते हुए एक एडिटेड वीडियो पोस्ट किया.
हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी और सारंगी का बयान सोशल मीडिया पर शेयर किया जाने लगा था.
Has BJP reprimanded MP @AprajitaSarangi for calling out Karnataka Speaker Vishweshwar Hegde Kageri at their PC? BJP pulled off PC video & no media channel has Qnd it. None!
Meanwhile, Congress leadership including @priyankagandhi called out own MLA, even after he apologised. pic.twitter.com/neMTLyybJK
— Gaurav Pandhi (@GauravPandhi) December 17, 2021
कांग्रेस नेता गौरव पांथी ने वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा, ‘अपने प्रेस क़न्फ्रेंस में कर्नाटक के स्पीकर विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी की आलोचना करने के लिए क्या भाजपा ने सांसद अपराजिता सारंगी को फटकार लगाई. भाजपा ने प्रेस क़न्फ्रेंस का वीडियो हटा लिया और किसी मीडिया चैनल ने सवाल नहीं उठाया. किसी ने भी नहीं. इस बीच प्रियंका गांधी सहित कांग्रेस नेतृत्व ने माफी मांगने के बावजूद अपने विधायक की आलोचना की.’
बाद में, केंद्रीय मंत्री राजीव चंद्रशेखर और पूर्व मंत्री राज्यवर्धन राठौर ने यह कहकर स्पीकर का बचाव करने की कोशिश की कि उन्होंने कोई टिप्पणी नहीं की.
सूत्रों ने कहा कि सारंगी ने बाद में पार्टी नेताओं से कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि कर्नाटक में भाजपा का अध्यक्ष है.
इसे भी पढ़ें : वर्कर्स कॉलेज : स्नातक-स्नातकोत्तर नामांकन पोर्टल चालू करने की मांग




