
Ranchi: राजधानी रांची के खेलगांव थाना क्षेत्र के लालगंज में जमीन विवाद में सोमवार सुबह गोलीबारी हो गई. जिसमें एक की मौत हो गई है, जबिक एक अन्य घायल है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोली चलाने वाला आर्मी से रिटायर है.
पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है. बताया गया कि आरोपी फरार हो गाया है. पुलिस तफ्तीश में जुट गई है. पुलिस ने घटनास्थल से आधा दर्जन से ज्यादा खोखा बरामद किया है.
जमीन के विवाद दो दिनों में दूसरी हत्या
राजधानी रांची 2 दिनों से जमीन विवाद में हुई गोलीबारी को लेकर चर्चा में है. रविवार की शाम रांची के जगरनाथपुर के हेसाग में जमीन विवाद में चाकू से हमला कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई है. सोमवार की सुबह-सुबह रांची के खेल गांव में भी जमीन विवाद को लेकर गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ेंः विरोधः अब जब मोदी करेंगे मन की बात किसान बजाएंगे ताली व थाली




