
Ramgarh: गिद्दी थाना के डाड़ी ढटवाटांड़ स्वास्थ्य केंद्र के समीप ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से उपचालक संदीप पटेल (24) की घनास्थल पर ही मौत हो गयी. घटना की सूचना पर पहुंची गिद्दी पुलिस के अवर निरीक्षक रंजीत लिंडा द्वारा इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है.
घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार के दोपहर में संदीप ट्रैक्टर लेकर खेत जोतने जा रहा था इसी क्रम में ढटवाटांड़ स्वास्थ्य केंद्र के समीप चक्का के नीचे पत्थर पड़ जाने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया. जिसमें दबकर संदीप की मृत्यु हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंचकर मुआवजे की मांग करने लगे. मौके पर डाड़ी मुखिया लखनलाल महतो, पूर्व मुखिया प्रमोद कुमार महतो, प्रकाश राम, मनोज राम, राजेश्वर महतो, गंगाधर महतो, संदीप प्रजापति आदि लोग मौजूद थे. वहीं मृतक के पिता देवकुमार महतो, मां सुशीला देवी सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
इसे भी पढ़ें: झारखंड की दुलार मरांडी अंतर्राष्ट्रीय मैत्री महिला फुटबॉल मैच के लिए स्वीडन रवाना




