DhanbadJharkhand

माडा एमडी के खिलाफ झमाड़ा से रिटायर्ड राम प्रसाद साव कोर्ट की लेंगे शरण

Dhanbad: झरिया के जामाडोबा वाटर बोर्ड के रिटायर्ड झमाड़ा कर्मी राम प्रसाद साव माडा एमडी के खिलाफ कोर्ट का दरवाजा खटखटाने की तैयारी में हैं. एमडी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराने की बात उन्होंने कही है. दरअसल राम प्रसाद की पत्नी चंद्रावती गंभीर बीमारी से पीड़ित थी. वही माडा कर्मियों को लम्बे समय से वेतन नहीं मिला था. ऐसे में उचित इलाज के अभाव में चंद्रावती की मृत्यु हो गई.

इसे भी पढ़ेंःCBI घूसकांडः केंद्र के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे वर्मा, 26 अक्टूबर को सुनवाई

हृदय रोग से पीड़ित थी चंद्रावती

झमाड़ा कर्मी राम प्रसाद साव माडा की पत्नी चंद्रावती की कई महीने से हृदय रोग से ग्रस्त थी. उनका इलाज धनबाद के जलान में चल रहा था. लेकिन डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए किसी अच्छे अस्पताल में ले जाने की सलाह दी. इसके बाद उसे कोलकता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां के डॉक्टर का कहना था कि चंद्रावती की सर्जरी करनी होगी, जिसमें करीब 5 लाख खर्च लगेगा.

इसे भी पढ़ेंःपलामू: पति ने की पत्नी की हत्या, 10 दिन पहले ही जेल से छुटा था आरोपी

नहीं मिला बकाया वेतन

इतनी बड़ी राशि पीड़ित परिजनों के लिए बड़ी बात थी. ऐसे में राम प्रसाद ने माडा एमडी से अपने कई महीने के बकाये वेतन की मांग की. पहले तो वेतन को लेकर आश्वासन दिया गया. लेकिन बाद में पीड़ित परिवार माडा एमडी के कार्यालय पहुंच राशि की मांग की. लेकिन माडा एमडी ने बकाया राशि देने से साफ इंकार कर दिया. वही कारण पूछने पर एमडी ने कहा इस मामले में वो कुछ नहीं कर सकते.

वेतन नहीं मिलने के कारण पांच लाख की राशि जमा करना पीड़ित परिवार के लिए नामुमकिन हो गया. ऐसे में राम प्रसाद की पत्नी चंद्रावती ने की उचित इलाज के अभाव में मौत हो गई. अब मृतक के परिजनों ने श्राद्ध कर्म के बाद बकाया राशि की भुकतान को लेकर एमडी पर आरोप लगाते हुए कहा कि वो न्यायलय की शरण में जायेंगे. और माडा एमडी पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराएंगे.

Related Articles

Back to top button