
-झारखंड के 10 लाख से अधिक छात्रों ने दी थी परीक्षा
-सेंटर कोड 26200404273 से लगभग सभी छात्र पास
Ranchi: रेलवे ने ग्रुप डी की परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है. रेलवे की इस परीक्षा में 60 हजार से अधिक पदों के लिए परीक्षा ली गयी थी. देशभर से एक करोड़ से अधिक छात्रों ने परीक्षा में भाग लिया था. अब रिजल्ट जारी कर दिये गये हैं. परीक्षा परिणाम उम्मीद से परे है. हजारों छात्रों को रेलवे ने 100 में से 110 या उससे अधिक नंबर दिये हैं.
इसे भी पढ़ेंःअडाणी के लिए घोषित हुआ गोड्डा में SEZ, सरकार के लिए राज्यहित से बड़ा कॉरपोरेट हित- प्रदीप यादव

100 नंबर की इस परीक्षा में छात्रों को 148, 106,109 नंबर तक दिये गये हैं. छात्र इसे धांधली बता रहे हैं. रेलवे ने विभिन्न जोन के हिसाब से परीक्षा परिणाम जारी किये हैं. हर जोन में छात्रों को 100 से अधिक नंबर दिये गये हैं. परीक्षा के मार्क्स नॉर्मलाइज कर जारी किये जा रहे हैं. पर शत प्रतिशत से अधिक नंबर रेलवे पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है.
अब होगा फिजिकल इफिसियेंसी टेस्ट
रेलवे ग्रुप डी की इस रिजल्ट के बाद फिजिकल इफिसियेंसी टेस्ट के लिए परीक्षा आयोजित की जाएगी. जिसमें रेलवे के द्वारा पास किये गये छात्रों का फिजिकल टेस्ट लिया जाएगा. यह टेस्ट जोन के हिसाब से उनके द्वारा बताये गये स्थान पर होगा. लेकिन इस रिजल्ट के बाद हर जोन के छात्रों में रिजल्ट को लेकर रोष है. अब छात्र इस रिजल्ट को रद्द कर संशोधित रिजल्ट प्रकाशित करने की मांग कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड पुलिस का दावा बचे हैं सिर्फ 550 माओवादी, लेकिन उनसे लड़ने में लगी है CRPF की 122, IRB की 5 और JJ की 40 कंपनी
एक सेंटर के अधिकतर छात्र हो गये हैं पास
रेलवे ग्रुप डी परीक्षा में एक सेंटर से सभी लोगों के पास हो जाने पर छात्र अचंभित हैं. सेंटर कोड 26200404273 से लगभग सभी छात्र पास हो गये हैं. ग्रुप डी की इस परीक्षा में एक करोड़ से अधिक छात्रों ने भाग लिया था. ग्रुप डी के इस रिजल्ट के बाद करीब एएलपी और टेक्नीशियन परीक्षा में शामिल हुए छात्र डरे हुए हैं.
इसे भी पढ़ेंःलेट होने के कारण छात्रा को एग्जाम सेंटर में नहीं मिली इंट्री, हंगामा




