
Dhanbad: धनबाद पब्लिक स्कूल में पांच मिनट की देरी से पहुंचने पर 12 वीं की छात्रा को परीक्षा सेंटर में जाने से रोक दिया गया. इस बात पर छात्रा की मां ने स्कूल गेट के बाहर जमकर हंगामा किया. बावजूद इसके स्कूल प्रबंधन ने छात्रा को एंट्री नहीं दी. हालांकि परीक्षा के पहले दिन ही मामूली विलंब से आये कई परीक्षार्थियों को चेतावनी के साथ बमुश्किल इंट्री दी गयी थी. इसी के साथ कई केंद्रों ने इस बाबत ध्यान आकर्षित किया था.
इसे भी पढ़ेंःअडाणी के लिए घोषित हुआ गोड्डा में SEZ, सरकार के लिए राज्यहित से बड़ा कॉरपोरेट हित- प्रदीप यादव
कुसुम विहार की रहने वाली छात्रा श्रेया कुमारी टैरेसा ब्लॉक कुसुम विहार में बारहवीं में पढ़ती है. टेरेसा ब्लॉक का परीक्षा केंद्र धनबाद पब्लिक स्कूल को बनाया गया है. छात्रा यहां निर्धारित समय से 5 मिनट की देरी पर स्कूल पहुंची. दरअसल सुबह 10.15 बजे तक परीक्षा केंद्र तक परीक्षार्थियों को पहुंचना था. श्रेया अपने सेंटर पर 10.20 पर पहुंची.
इसे भी पढ़ेंःअडाणी को लाभ पहुंचाने के लिए एक खास क्षेत्र को स्पेशल इकोनामिक जोन घोषित कर दिया
श्रेया ने बताया कि सड़क जाम होने के कारण देर हो गई, सिर्फ पांच मिनट ही देर से पहुंची और अंदर जाने से रोक दिया गया. परेशान छात्रा की मां उमा खत्री ने कहा कि बेटी का साल बर्बाद हो गया, मैं आत्महत्या कर लूंगी. अगर बेटी को परीक्षा से रोका गया. हंगामा की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी पहुंची. काफी देर तक मामला सुलझाने की कोशिश हुई. लेकिन, परीक्षा के लिए छात्रा को स्कूल में इंट्री नहीं मिली.
इसे भी पढ़ेंःझारखंड पुलिस का दावा बचे हैं सिर्फ 550 माओवादी, लेकिन उनसे लड़ने में लगी है CRPF की 122, IRB की 5 और JJ की 40 कंपनी




