JamshedpurJharkhand

Jamshedpur: पलामू के महादल‍ित पर‍िवारों को गांव से बेदखल करने के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, रखी ये मांग

Jamshedpur: पलामू के मरुरमातु गांव में पिछले दिनों 50 महादलित परिवारों को गांव से बेदखल किए जाने के मामले को लेकर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा मंगलवार को पूरे राज्य के जिला मुख्यालयों पर राज्यव्यापी धरना- प्रदर्शन के माध्यम से राज्यपाल के नाम उपयुक्त को ज्ञापन सौंपा गया. इसके माध्यम से पलामू के पीड़ित महादलित परिवारों को पुनर्वासित करने और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की गई है. इसी कड़ी में जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर भी जमशेदपुर महानगर अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से धरना- प्रदर्शन करते हुए राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया.

भाजपा एससी मोर्चा के जिलाध्यक्ष अभिजीत कालिंदी ने बताया कि राज्य की वर्तमान महागठबंधन की सरकार में हर कोई असुरक्षित है. आदिवासी- मूलवासी से लेकर दलित- महादलित सभी तुष्टिकरण की राजनीति का शिकार हो रहे हैं. सरकार खास कौम को तरजीह दे रही है. यहां के आदिवासी- मूलवासी और दलित- महादलित साजिश का शिकार हो रहे हैं. उन्होंने पलामू के सभी पीड़ित महादलित परिवारों को उसी गांव में पुनर्वासित करने और उन्हें सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है. उन्होंने स्थानीय पुलिस- प्रशासन की भूमिका को भी संदिग्घ बताया है.

ये भी पढ़ें- Chakradharpur: चक्रधरपुर की संस्‍था नरचर सुर्ख‍ियों में, महिला कर्मचारी ने लगाये गंभीर आरोप, थाने में ल‍िख‍ित शि‍कायत

Related Articles

Back to top button