
New Delhi: नये वर्ष में टेलीकॉम कंपनियों की ओर से लोगों को हमेशा से ही राहत और ऑफर मिलते रहे हैं. इसकी शुरुआत इस बार रिलायंस जियो ने की है. भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के निर्देशानुसार एक जनवरी से सभी घरेलू वॉइस कॉल्स के लिए इंटरकनेक्ट यूजेज चार्जेज (IUC) समाप्त किया जा रहा है. इसके बाद जियो से किसी भी नेटवर्क पर कॉल फ्री हो जाएगी. बता दें कि रिलायंस जियो की ओर से यह नये साल का तोहफा है. 1 जनवरी यानी कल से पूरे भारत में किसी भी नेटवर्क पर जियो की वॉइस कॉल फ्री होगी.




