
Mumbai : रिलायंस इंडस्टूीज लिमिटेड सोमवार को शेयर बाजार में कारोबार की शुरुआत तेजी के साथ होने पर 150 अरब डालर की बाजार पूंजी हासिल करने वाले पहली भारतीय कंपनी बन गई. इसका अर्थ है कि कंपनी ने इतनी रकम शेयर बेचकर हासिल की.
बंबई शेयर बाजार में सोमवार को कारोबार की शुरुआत में रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 28,248.97 करोड़ रुपये बढ़कर 11,43,667 करोड़ रुपये (150 अरब डालर) पर पहुंच गया.
इसे भी पढ़ेंः दिल्ली में कोरोना के सीरियस केस कम, होम क्वारेंटाइन लोगों को ऑक्सीजन पल्स मीटर देगी सरकार – केजरीवाल
इस तरह पार किया आंकड़ा
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड इससे पहले शुक्रवार को 11 लाख करोड़ रुपये का बाजार पूंजीकरण का आंकड़ा पार करने वाली पहली भारतीय कंपनी बन गई थी.
कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी की तेल से लेकर दूरसंचार क्षेत्र में कारोबार करने वाली कंपनी के पूरी तरह से कर्ज मुक्त बन जाने की घोषणा के बाद बाजार में कंपनी का शेयर छह प्रतिशत से अधिक बढ़ गया और उसका बाजार पूंजीकरण 11 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गया.
इसे भी पढे़ंः नेपाल से संबंध बिगड़ने का असर, बांध मरम्मत रोका, बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा
क्या कहा मुकेश ने
मुकेश अंबानी ने कहा कि राइट इश्यू के जरिये और प्रमुख वैश्विक निवेशकों को आंशिक हिस्सेदारी की बिक्री कर कंपनी ने पिछले दो माह के दौरान 1.69 लाख करोड़ रुपये जुटाये हैं जिसके बाद कंपनी शुद्ध रूप से कर्ज मुक्त हो गई.
कंपनी ने एक चौथाई से भी कम हिस्सेदारी विभिन्न वैश्विक निवेशको को बेचकर 1.15 लाख करोड़ रुपये और राइट इश्यू के जरिये 53,124.20 करोड़ रुपये जुटाकर कुल 1.69 लाख करोड़ रुपये की पूंजी जुटा ली है. कंपनी का शेयर इस साल अब तक 19 प्रतिशत से अधिक चढ़ चुका है.
इसे भी पढ़ेंः गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत




