Main SliderNationalRanchi

दिल्ली में कोरोना के सीरियस केस कम, होम क्वारेंटाइन लोगों को ऑक्सीजन पल्स मीटर देगी सरकार – केजरीवाल

New Delhi : दिल्ली में बढ़ते कोरोना केस ने सरकार की निंद उड़ा रखी है. देश की राजधानी में जो हाल इस समय है उससे लोग भी बेहद डरे हुए हैं. कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केजरीवाल सरकार की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है. सरकार की ओर से होम क्वारेंटाइन लोगों को ऑक्सीजन और पल्स मीटर दिया जायेगा.

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चीन के खिलाफ हम अभी दो युद्ध लड़ रहे हैं. एक तो भारत-चीन बॉर्डर पर और दूसरा चीन से आये कोरोना वायरस के खिलाफ. केजरीवाल ने कहा कि हमारे 20 वीर जवान पीछे नहीं हटे था. इसलिए हम भी पीछे नहीं हटेंगे.

इसे भी पढ़ें – नेपाल से संबंध बिगड़ने का असर, बांध मरम्मत रोका, बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा

तीन गुना बढ़ा दी कोरोना टेस्टिंग – केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि पिछले दिनों कोरोना की टेस्टिंग हमने तीन गुना बढ़ा दी है. सीएम ने बताया कि इससे पहले हर दिन लगभग 5,000 टेस्ट किये जाते थे. लेकिन अब हर दिन करीब 18,000 टेस्ट रोज किये जा रहे हैं.

केजरीवाल ने कहा कि अब दिल्ली में कोरोना के जितने भी होम क्वारेंटाइन मामले होंगे. सरकार उन्हें ऑक्सीजन पल्स मीटर देगी. साथ ही सीएम ने कहा कि यदि होम क्वारेंटाइन में लोगों को ऑक्सीजन लेवल कम होता लगेगा. तो ऐसी स्थिती में वे तुरंत हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं. उसके बाद उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया जायेगा. सरकार की ओर से ये भी कहा गया कि होम क्वारेंटाइन लोग इल पल्स मीटर को अपने घर पर रखें और ठीक होने के बाद सरकार को वापस कर दें.

7 हजार बेड पड़े हैं खाली – केजरीवाल

कोरोना मरीजों के लिए बेड के इंतजाम पर सीएम ने बताया कि इसके लिए युद्धस्तर पर बेड का इंतजाम किया गया है. केजरीवाल ने बताया कि इस समय दिल्ली में तकरीबन 7000 बेड खाली हैं. इसलिए चिंता न करें, सरकार बेड की कमी बिल्कुल भी नहीं होने देगी.

सीएम ने आंकड़ों का जिक्र करते हुए बताया कि बीते 10 दिन में अस्पताल के 900 बेड ही भरे हैं.  जबकि 10 दिन में कोरोना के 23 हजार नये मरीज मिले हैं. केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के नये मामलों में सीरियस केस कम हैं, और उन्हें हॉस्पिटल की जरूरत नहीं है.

बेड पर ही केजरीवाल ने कहा कि बेड की मारामारी बीच में हुई थी, लेकिन फिलहाल 7 हजार बेड खाली पड़े हैं. साथ ही कहा कि केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार दोनों कोरोना पर काबू के लिए काम कर रहे हैं. क्योंकि ये वक्त राजनीति करने का नहीं है. यदि आपस में ही लड़ेंगे तो कोरोना जीत जायेगा.

इसे भी पढ़ें – गलवान घाटी में हिंसक झड़प के बाद भारत और चीन के बीच लेफ्टिनेंट जनरल स्तर की बातचीत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button