Lead NewsSportsTOP SLIDER

कप्तान विराट कोहली ने की MS DHONI की जमकर तारीफ, जानिये क्या कहा रिश्ते के बारे में

इंस्टाग्राम पर एक सवाल किया गया था उसका जवाब कोहली ने दिया

Mumbai : भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और वर्तमान कैप्टेन विराट कोहली ने टीम इंडिया को ना सिर्फ नंबर वन के स्थान तक पहुंचाया बल्कि वहां उसे बनाए रखने में भी अहम रोल अदा किया है. धौनी और कोहली की कप्तानी के बारे में अक्सर लोग तुलना भी करते रहते हैं. टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धौनी के साथ अपने रिश्ते को विश्वास और सम्मान पर आधारित बताया.

विराट कोहली से पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी के साथ कप्तान कूल धौनी के साथ अपने संबंध को दो शब्दों में परिभाषित करने को लेकर इंस्टाग्राम पर एक सवाल किया गया था. विराट कोहली ने जवाब देते हए कहा कि विश्वास, सम्मान.

इसे भी पढ़ें : कोडरमा : दीवार गिरने से बच्ची की मौत, समय पर नहीं मिला इलाज

कप्तान बनाने में धौनी की भूमिका बता चुके हैं

यह पहला मौका नहीं है जब विराट कोहली ने टीम इंडिया के दिग्गज क्रिकेटर एम एस धौनी की जमकर तारीफ की है. विराट कोहली खुद के कप्तान बनने के पीछे धौनी की भूमिका को अहम बता चुके हैं. पिछले साल आर. अश्विन के साथ एक इंस्टाग्राम चैट के दौरान कोहली ने धौनी की प्रशंसा करते हुए कहा था कि धौनी ने उन्हें राष्ट्रीय टीम का कप्तान बनने में बड़ी भूमिका निभाई थी.

रचनात्मक आलोचना और वास्तविक प्रशंसा के लिए तैयार

इंस्टाग्राम पर इस सेशन के दौरान विराट कोहली ने दूसरे सवालों के जवाब भी दिए हैं. विराट कोहली से जब पूछा गया कि क्या उन्हें आलोचना या तारीफ पसंद है, तो कप्तान ने कहा कि वह रचनात्मक आलोचना और वास्तविक प्रशंसा के लिए तैयार हैं. लेकिन उन्हें कुछ भी नकली स्वीकार नहीं है.

बताया जीवन के बुरे दौर में खुद को कैसे करें प्रेरित

विराट कोहली ने अपने जीवन के सबसे बुरे दौर के बारे में भी बात की. जीवन के बुरे दौर में उन्होंने खुद को कैसे प्रेरित रखा, इस सवाल पर कोहली ने कहा कि दिनचर्या को सही करो और परिणाम की परवाह किए बिना इसे जारी रखो.

इसे भी पढ़ें : पत्रकारों के लिए दिया गया 50 सेट संजीवनी मेडिकल किट, इंडियन रोटी बैंक ने हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर की पहल

 

Related Articles

Back to top button