Lead NewsNationalSports

कैप्टन कोहली का कीर्तिमानः T-20 में ऐसा करने वाला पहला खिलाड़ी बने

Mumbai: टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल एक नया रिकार्ड स्थापित किया है. टी-20 में 6000 रन बनाने वाला वह दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गये है. मुंबई में गुरुवार की रात राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ अर्धशतकीय पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की. मालूम हो कि  आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की कप्तानी कर रही है और उनकी टीम शुरूआती चारों मुकाबले में विजयी रही है.

इसे भी पढ़ेंःपूर्व सांसद प्रो दुखा भगत का निधन

विराट ने यह मुकाम 196 मैचों की 188वीं पारी में हासिल किया है. कोहली अब तक आईपीएल में 40 अर्धशतक और पांच शतक लगा चुके हैं. इस दौरान उनकी औसत 38 की तो स्ट्राइक रेट 130 की रही है. उनके नाम पर 518 चौके और 204 छक्के भी दर्ज हैं.

Related Articles

Back to top button