HEALTHJharkhandNEWS

पूर्व सांसद प्रो दुखा भगत का निधन

Ranchi: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह लोहरदगा के पूर्व सांसद प्रोफेसर दुखा भगत का आकस्मिक निधन हो गया. प्रो भगत रिम्स में आखिरी सांस ली. वो कोरोना संक्रमित थे.

प्रो दुखा भगत का जन्म इरगांव, लोहरदगा में 1953 में हुआ था

प्रो दुखा भगत का जन्म इरगांव, लोहरदगा में 1953 में हुआ था. उनके पिता का नाम विजय भगत और माता का नाम जौरी भगत था. दुखा उस समय सुर्खियों में आये थे, जब उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता और वर्तमान में मेरी रामेश्वर उरांव को लोकसभा चुनाव में हराया था. वे 1999 से 2004 तक (13 वीं लोकसभा) लोहरदगा के सांसद रहे. रांची यूनिवर्सिटी में अध्यापन कार्य से भी जुड़े रहे. झारखंड अलग राज्य के गठन में अहम रोल अदा किया था. वनांचल प्रदेश के अध्यक्ष के तौर पर इसके लिए बहुत श्रम किया था.

हो गये थे कोरोना संक्रमित

प्रो दुखा भगत पिछले कई सालों से अशोक नगर, रांची स्थित आवास पर अपने परिजनों संग रह रहे थे. उनके परिवार में तीन बेटे, एक बेटी और पत्नी सविता भगत है. उनका राज अस्पताल में लगातार डायलिसिस चलता रहता था. परिजनों (मझला बेटा) संग कोरोना संक्रमित हो जाने पर अस्पताल ने एडमिट करने में लाचारगी दिखा दी थी. ऐसे में घर पर ही रहना मजबूरी हो गया. ऑक्सीजन की कमी पर सोशल मीडिया के जरिये कई लोगों ने उनके लिए मुहिम चलायी थी. अंततः सांसद संजय सेठ की पहल पर दुखा भगत को रिम्स में एक बेड मिल पाया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली.

अर्जुन मुंडा ने जताया शोक

लोहरदगा के पूर्व सांसद एवं झारखंड भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो दुखा भगत जी के निधन पर शोक जताया है. शोक संदेश में उन्होंने कहा है कि भगवान उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें. उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है.

इसे भी पढ़ेंः सांस नहीं आती थी तो पेट के बल सो जाती थी, स्टीम लिया, कॉमेडी सीरियल देखा, बस ठीक हो गयी…

 

Related Articles

Back to top button