Corona_UpdatesGiridihJharkhand

गिरिडीह में मिले रिकार्ड कोरोना पॉजिटिव, 271 नये मामले, तीन की मौत, 91 डिस्चार्ज

गिरिडीह के उद्योगपति का दुर्गापुर में कोरोना से हुआ निधन

Giridih : गिरिडीह में कोरोना के नये मामलों ने दूसरी बार नया रिकार्ड बनाया. जानकारी के अनुसार जिले में सोमवार को कोरोना के 271 नये मामले सामने आये. जबकि 91 संक्रमितों को डिस्चार्ज भी किया गया.

नये मामले सामने आने के बाद जिले में अब एक्टिव केस की संख्या बढ़ कर 950 के पार पहुंच गयी है. सोमवार को सरकारी आंकड़ों में जहां तीन की मौत हुई, वहीं गैर-सरकारी आंकड़ों के हिसाब से कई और मौतों की बातें सामने आ रही हैं.

लेकिन सोमवार की शाम को गिरिडीह के प्रसिद्ध उद्योगपति महेशलुंडी निवासी दशरथ राम कंधवे की मौत की सूचना मिली. उनकी मौत भी कोरोना से हुई. जानकारी के अनुसार उद्योगपति दशरथ राम का इलाज बंगाल के दुर्गापुर में चल रहा था. कोरोना से ग्रसित होने के बाद वे इलाज के लिए दुर्गापुर चले गये थे.

इसे भी पढ़ें :गिरिडीह के पीरटांड़ में वज्रपात से बच्ची व महिला समेत तीन की मौत, दो अन्य गंभीर

जहां सोमवार को उद्योगपति ने अंतिम सांस ली. उनके निधन के बाद इलाके के लोगों ने शोक संवेदना भी प्रकट किया. इस बीच गिरिडीह जिला मुख्यालय के सदर अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में कोरोना से दो लोगों की मौत हुई. जिसमें एक संक्रमित सोमवार को इलाज कराने पहुंचा था, लेकिन इससे पहले उसकी मौत हो चुकी थी.

स्वास्थ विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बेलनाबाद के एक संक्रमित की मौत भी इलाज के दौरान हुई. वहीं एएनएम हॉस्टल स्थित कोविड सेंटर में देवरी के तीसरे संक्रमित की मौत होने की बात कही जा रही है. जबकि शहर के एक नर्सिंग होम में शहर के दो संक्रमितों की मौत हुई.

इसी प्रकार शहर के भंडारीडीह में एक 40 वर्षीय युवक की मौत होने और सबसे अधिक संक्रमितों की संख्या के बाद भंडारीडीह को कंटेनमेंट जोन में तब्दील करते हुए इलाके को सील कर दिया गया. इस बीच सोमवार को आये 271 मामलों के बाद स्थानीय प्रशासन और नगर थाना पुलिस सारा दिन अलर्ट पर रही.

बेवजह घूम रहे कई वाहन चालकों की पिटाई हुई, तो डीएसपी संजय राणा भी पुलिस जवानों के साथ शहर में दोपहर दो बजे ही बाजार बंद कराने निकल पड़े.

इधर नये मामलों में सबसे अधिक मामले जिले के जमुआ प्रखंड में आये, जहां 53 मरीज मिले. वहीं सदर प्रखंड नये संक्रमितों के मामले में दूसरे स्थान पर 52 के करीब रहा.

जबकि तीसरे स्थान पर बगोदर में 46 संक्रमित और डुमरी में 27 तो देवरी में 24 नये केस सामने आये. फिलहाल नये संक्रमितों की पहचान करने में स्वास्थ विभाग जुटा हुआ है.

इसे भी पढ़ें :Ranchi News : सदर अस्पताल में सुविधाओं की कमी पर हाईकोर्ट नाराज, कहा 5 May तक सभी सुविधाएं दें

Related Articles

Back to top button