
Giridih : गिरिडीह के पीरटांड़ के बदगावा में सोमवार दोपहर वज्रपात की चपेट में आने से एक बच्ची और महिला समेत तीन की मौत हो गयी. वहीं दो का अब भी इलाज चल रहा है. फिलहाल दोनों की स्थिति गंभीर बतायी जा रही है.
इधर वज्रपात से जिन 3 लोगों की मौत हुई, उसमें नीलकंठ राय, संजू देवी और आठ वर्षीय बच्ची खुशी कुमारी बतायी जा रही है. तीनों एक ही परिवार के बताये जा रहे हैं.
जानकारी के अनुसार पीरटांड़ के बदगांवा गांव में नीलकंठ राय पीएम आवास योजना का नया घर बना रहा था. घटना के वक्त निर्माणाधीन मकान में नीलकंठ राय की पत्नी संजू देवी, बेटी खुशी कुमारी, कौशल्या देवी और गांव का पड़ोसी लक्ष्मण महतो भी था. इसी दौरान दोपहर दो बजे मौसम खराब होने के साथ बिजली कड़कना भी शुरू हुआ.
इसे भी पढ़ें :पांच मई को लगातार तीसरी बार बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी ममता बनर्जी
वज्रपात की चपेट में नीलकंठ समेत परिवार की कौशल्या देवी, संजू देवी, खुशी कुमारी और लक्ष्मण महतो आ गये. वज्रपात की चपेट में आने से झुलसे पांचों को झामुमो नेता और पंचायत के मुखिया ने अपने-अपने वाहनों से गिरिडीह के सदर अस्पताल भिजवाया. जहां काफी देर तक पांचों का इलाज भी चला.
इलाज के क्रम में ही खुशी कुमारी, नीलकंठ राय और संजू देवी की मौत हो गयी. परिजनों के अनुसार घटना के वक्त पांचों के ऊपर वज्रपात का तेज झटका लगा. झटका लगने के साथ बच्ची व उसकी मां संजू देवी कुछ दूर फेंका गये. पांचों के शरीर बुरी तरह से झुलस गये थे.
इसे भी पढ़ें :राज्य सरकारें आक्सीजन सप्लाई बढ़ाने के लिए लगा रहीं गुहार, केंद्र का जवाब जरूरत के हिसाब से हो रही आपूर्ति




