
Siwan : जिले में तीन लोगों की संदिग्ध मौत हो गयी है. वहीं तीन अन्य की हालत नाजुक बतायी जा रही है. लोगों की मानें तो जहरीली शराब पीने से लोगों की मौतें हुई हैं. हालांकि इस बात की अब तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पायी है. इस मामले में पुलिस या प्रशासन के अधिकारी कुछ भी बोलने से परहेज कर रहे हैं लेकिन ग्रामीणों के बीच जहरीली शराब से मौत होने की चर्चा हो रही है. एक साथ तीन लोगों की मौत से सिवान के पचरुखी थाना क्षेत्र स्थित हरदिया गांव में मातम का माहौल है. मृतकों के परिजनों ने शवों का दाह संस्कार कर दिया है. फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.
इसे भी पढ़ें : CM हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती




