
Ranchi: आरबीआइ ने 16 जनवरी तक 926 पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किये हैं. आवेदन असिस्टेंट के पदों के लिए मांगे गये हैं. बैंकिंग के क्षेत्र में नौकरी की तलाश में युवाओं के लिए यह बेहतर मौका है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन पदों पर ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें – 13 दिन बाद भी नहीं बना हेमंत सोरेन का पूरा मंत्रिमंडल, विभागों के बंटवारे में अड़चन
अंतिम तिथि: 16 जनवरी
योग्यताः मान्यता प्राप्त संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री. 50 प्रतिशत अंक के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री हो. इसके साथ ही कंप्यूटर की भी जानकारी आवश्यक है.
कैसे करें आवेदन
आवेदन आरबीआइ के ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है.
इसे भी पढ़ें – प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग ऐक्ट : #Enforcement_Directorate ने ICICI बैंक की पूर्व CEO चंदा कोचर की करोड़ों की संपत्ति अटैच की



