Crime News

झारखंड में दुष्कर्म और लूट के मामले बढ़े, हत्या और किडनैपिंग के मामले में आयी कमी

Saurav Singh

Ranchi : झारखंड में दुष्कर्म और लूट के मामले बढ़े हैं. हत्या और किडनैपिंग के मामले में कमी आयी है. पिछले दो साल की तुलना में इस वर्ष हत्या और फिरौती के लिए किडनैपिंग की घटनाओं में कमी आयी है, जबकि दुष्कर्म और लूट की घटनाओं में पिछले 2 साल की तुलना में बढ़ोतरी हुई है. राज्य में प्रत्येक चौबीस घंटे में औसतन पांच दुष्कर्म और हत्या की चार वारदात दर्ज हो रही है. जनवरी महीने से लेकर मई महीने तक दुष्कर्म की 716 और हत्या की 707 घटनाएं राज्य के अलग-अलग थानों में दर्ज हुई हैं.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में कोरोना से 21 वीं मौत, रिम्स के कोविड वार्ड में था इलाजरत

झारखंड में दुष्कर्म और लूट के मामले बढ़े

झारखंड में जनवरी से लेकर मई तक हत्या की घटनाएं 2018 में 795, 2019 में 769, और 2020 में 707 हुई हैं. दुष्कर्म की घटनाएं 2018 में 639, 2019 में 696 और 2020 में 716 हुई हैं. फिरौती के लिए किडनैपिंग 2018 में 13, 2019 में 8 और 2020 में 4 हुई हैं. इसके अलावा लूट की घटनाएं 2018 में 226, 2019 में 210 और 2020 में 236 हुई हैं.

इसे भी पढ़ें – राहुल गांधी का मोदी सरकार से सवालः हमारे 20 जवानों की हत्या को चीन को सही ठहराने क्यों दिया गया?

दुष्कर्म की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी

झारखंड में आये दिन छेड़खानी, अपहरण और दुष्कर्म की घटनाओं के कारण लड़कियां सशंकित रहती हैं. झारखंड में युवतियों की इज़्ज़त और जान की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं. स्कूल-कॉलेज की लड़कियों के साथ बलात्कार और हत्या के खौफनाक मामले सामने आ रहे हैं. देखा जाये तो वर्ष 2018 और 2019 की तुलना में इस वर्ष 2020 में दुष्कर्म की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है.

इसे भी पढ़ें – मिशन सक्षम: वापस लौटे 4 लाख मजदूरों में 68% स्किल्ड, गांव में टैलेंट के हिसाब से काम मिलने की है आस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button