GiridihJharkhand

#Giridih: बिरनी में देवर ने किया भाभी से रेप का प्रयास, ग्रामीणों ने पकड़कर पीटा, पेड़ से बांधा

Giridih: गिरिडीह के बिरनी थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक ने भाई की दिव्यांगता का नाजायज फायदा उठाकर भाभी के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और असफल रहने पर उसके साथ मारपीट की.

घटना शुक्रवार देर शाम की है जिसका खुलासा शनिवार की दोपहर तब हुआ जब घटना की सूचना पाकर बिरनी थाना प्रभारी सुरेश मंडल पुलिस जवानों के साथ गांव पहुंचे.

उन्होंने देखा कि ग्रामीणों ने आरोपी पवन साव को पेड़ से बांधे रखा है और जूते-चप्पलों से उसकी पिटाई कर रहे हैं. इससे पहले भी ग्रामीणों ने उसकी जमकर पिटाई की थी.

इसे भी पढ़ें : #Rims के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कोरोना संदिग्ध की मौत

ये है पूरा मामला

शुक्रवार शाम दुष्कर्म का प्रयास के दौरान जब पीड़िता ने बचाव के लिए हल्ला किया तो लोगों की भीड़ घर के बाहर जुट गयी. आरोपी भाग पाता, इससे पहले ही ग्रामीणों ने पूरे घर को घेर कर उसे दबोच लिया.

इसके बाद आरोपी की जमकर पिटाई कर दी. घटना से गुस्साये ग्रामीणों ने उसे एक पेड़ में घंटो बांधे रखा. इसी बीच किसी ने घटना की जानकारी बिरनी पुलिस को दी

ग्रामीण पुलिस की भी बात सुनने को तैयार नहीं थे. लेकिन थाना प्रभारी के समझाने पर आरोपी को मुक्त किया. पुलिस गिरफ्तार कर थाना ले आयी. यहां उसे शनिवार को थाना कांड संख्या 55/20 में नामजद अभियुक्त बनाते हुए जेल भेज दिया गया.

इसे भी पढ़ें : राजीव अरुण एक्का को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव और जेबीवीएनएल के एमडी का भी प्रभार

पहले भी कर चुका था दुष्कर्म का प्रयास

पुलिस की मानें तो भाई के दिव्यांग होने का फायदा लगातार आरोपी उठाने के प्रयास में था. इससे पहले भी उसने कई बार भाभी के साथ जबरदस्ती की कोशिश की थी.

इसे भी पढ़ें : #Corona_Effect रेल मंत्रालय ने कहा- 15 अप्रैल से नहीं चलेंगी ट्रेनें, अभी और करना होगा इंतेजार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button