
Ranchi : राजधानी रांची के तमाड़ थाना क्षेत्र में अपराधियों ने अधिवक्ता की गोली मार कर हत्या कर दी. अधिवक्ता मनोज झा रांची के रहनेवाले थे. वह किसी जमीन को देखने गये थे. वह अपनी गाड़ी में बैठे हुए थे. उसी समय अपराधियों ने गोली मार दी. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि फिलहाल घटना की जांच की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंःबड़ी लापरवाही: बातों में मशगूल नर्सों ने महिला की दोनों बाजुओं पर लगाई वैक्सीन, बिगड़ी हालत
नौशाद आलम ने बताया कि तमाड़ थाना क्षेत्र में बाउंड्री का काम किया जा रहा था और उसी बाउंड्री को देखने के लिए अधिवक्ता मनोज झा गये थे.
जानकारी के अनुसार मनोज झा तमाड़ स्थित एक 14 एकड़ जमीन पर बाउंड्री कराने का काम कर रहे थे. उस प्लॉट पर कॉलेज का निर्माण किया जा रहा था. इसी दौरान सोमवार की शाम 4:00 बजे के करीब घात लगा कर बैठे पांच की संख्या में अपराधियों ने कार में बैठे अधिवक्ता मनोज झा को गोली मार दी. उन्हें चार गोली मारी गयी है. पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया है.

अधिवक्ता मनोज झा जब तक गाड़ी से उतरते उसी समय अपराधियों ने आकर गोली मार दी और अधिवक्ता मनोज झा की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम ने बताया कि आरोपी की पहचान के लिए प्रयास किया जा रहा है.
वकील की हत्या पर बार एसोसिएशन ने शोक व्यक्त किया है. रांची जिला बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव संजय कुमार विद्रोही ने कहा कि 27 जुलाई को पूर्वाह्न 11 बजे रांची जिला बार एसोसिएशन के सभी अधिवक्ता सदस्य मिल कर अपराधियों को पकड़ने तथा जल्द से जल्द अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग करेंगे.
इसे भी पढ़ेंःBIG NEWS : मीराबाई चानू को बनाया गया एडिशनल SP, जूडो खिलाड़ी सुशीला देवी बनीं SI




