Crime NewsRanchi

Ranchi: सड़क हादसे में युवक की मौत

 मुआवजे की मांग को लेकर किया हंगामा

 

Ranchi: रांची के बूटी मोड़ में सड़क हादसे में एक युवक के मौत हो गई. स्थानीय लोगों ने मुआवजे की मांग को लेकर रांची-पटना मार्ग को जाम कर दिया और हंगामा किया.

इसे भी पढ़ें : पलामू : बीजेपी ने फूंका विधानसभा अध्यक्ष का पुतला, तुष्टीकरण का लगाया आरोप

जानकारी के अनुसार डूमरदगा का रहने वाला सूरज मुंडा सड़क क्रॉस कर रहा था. इसी दौरान एक तेज रफ्तार बाइक ने सूरज को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने के बाद सूरज की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
सूरज की मौत से नाराज स्थानीय लोगों ने रांची-पटना मार्ग को जाम कर हंगामा करना शुरू कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ भी स्थानीय लोगों की जमकर तू-तू मैं-मैं हुई. सूरज की मौत से आक्रोशित स्थानीय लोग शव को लेकर बीच सड़क पर रख बैठ गए और मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा करने लगे.

जिस जगह पर स्थानीय लोगों ने सड़क जाम किया था, वह सड़क रांची-पटना हाईवे को जोड़ती है. ट्रैफिक का लोड उस सड़क पर बहुत ज्यादा रहता है. सड़क जाम होने की वजह से वाहनों की लंबी कतार लग गई. उधर मामले की जानकारी मिलने पर सदर थाने की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने में लग गई. आखिरकार सदर थानेदार वेंकटेश कुमार बातचीत कर लोगों को समझाने में सफल रहे जिसके बाद स्थानीय लोगों ने जाम हटाया.

इसे भी पढ़ें :जैक में सम्मान समारोह: 11 शिक्षकों को किया गया सम्मानित

Related Articles

Back to top button