Crime NewsJharkhandRanchi

रांची: महिला की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध में मारे जाने की आशंका

Ranchi: इटकी थाना क्षेत्र के गढ़ गांव में रहने वाली गीता देवी नाम की महिला की शुक्रवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गयी. महिला की हत्या अवैध संबंध के चलते किये जाने की आशंका जतायी जा रही है.

महिला के बारे में बताया जा रहा है कि उसका शशि नाम के युवक के साथ अवैध संबंध था. साथ ही यह भी आशंका जतायी जा रही है कि महिला की हत्या उसी युवक ने की है.

गौरतलब है कि मृतका का पति सत्येंद्र गोप गार्ड का काम करता है. वहीं घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया है.

इसे भी पढ़ें- #DelhiPolls2020: राष्ट्रपति कोविंद, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, CM केजरीवाल समेत कई दिग्गजों मे डाले वोट

अवैध संबंध में गोली मारे जाने की आशंका

जानकारी के अनुसार मृतका के शशि साहू नाम के व्यक्ति के साथ अवैध संबंध थे. वहीं शुक्रवार की देर रात शशि साहू ने महिला को उसके घर से बुलाया था और पास के खेल में लेकर गया था. इसी दौरान महिला और शशि के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और शशि ने महिला की गोली मारकर हत्या कर दी. इ

धर घटना को अंजाम देने के बाद से शशि फरार है. वहीं महिला जब पूरी रात घर नहीं लौटी तो घरवालों ने उसकी खोज शुरू की. जिसके बाद पास के खेत से महिला का शव बरामद हुआ.

इसे भी पढ़ें- राज्यसभा कार्यवाही से हटाया गया पीएम मोदी के भाषण का शब्द, विपक्ष के नेता आजाद के भी शब्द हटाये गये

मामले की छानबीन में जुटी पुलिस

पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गयी है. पुलिस ने महिला के घरवालों और आसपास के लोगों से इस बारे में पूछताछ की है. जिसके बाद पुलिस ने बताया कि महिला की हत्या अवैध संबंध की वजह से किये जाने की बात सामने आ रही है. हालांकि इस बात की पुष्टी अभी नहीं की जा सकती है.

वहीं हत्या का आरोप महिला के घरवालों ने शशि साहू नाम के युवक पर लगाया है. फिलहाल युवक की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है. उसकी गिरफ्तारी के बाद ही हत्या के पीछे की वजह का खुलासा हो पायेगा. पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से उसने एक पिस्टल भी बरामद किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button