
Latehar: राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों के जंगली इलाके में सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने की कोशिश में आइईडी प्लांट किये जा रहे हैं. और इन बमों की चपेट में जवानों के साथ-साथ ग्रामीण भी आ रहे हैं.
ऐसी ही घटना लातेहार के बरवाडीह थाना क्षेत्र के मोरवाई कला गांव के जंगल में हुई. जहां शुक्रवार को नक्सलियों की ओर से जमीन के अंदर लगाये गये बम की चपेट में आने से एक छह साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई.
इसे भी पढ़ेंःरांची: महिला की गोली मारकर हत्या, अवैध संबंध में मारे जाने की आशंका
घायल की पहचान मोरवाई निवासी नमी सिंह की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई. घटना के बाद शनिवार को सीआरपीएफ और सुरक्षाबलों ने घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. इस दौरान विस्फोट हुए स्थान की बारिकी जांच कर कई निशान भी एकत्रित किए गए.
बच्ची की हालत गंभीर
आईडी की चपेट में आने से घायल हुई बच्ची सोनम कुमारी की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार, ग्रामीण घर में जलावन के लिए लकड़ी चुनने अपने मां और एक अन्य बच्ची के साथ जंगल गए हुए थे. इसी दौरान ग्रामीण नक्सलियों के द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की जद में आ गए. घटना के बाद गांव में भय के माहौल है.
ग्रामीण भी आ रहे चपेट में
राज्य के नक्सल प्रभावित जिलों के जंगली इलाके में भाकपा माओवादी की ओर से सर्च अभियान में लगे सुरक्षा बलों को नुकसान पहुंचाने के इरादे से आइईडी प्लांट किया जा रहा है. नक्सलियों द्वारा लगाये गये आइईडी की चपेट में सुरक्षाबल ही नहीं, बल्कि ग्रामीण भी आ रहे हैं. गौरतलब है कि बीते वर्ष दिसंबर महीने में लोहरदगा में तीन आईडी विस्फोट की घटना हुई थी. जिसमें दो लोगो की मौत हो गई और सीआरपीएफ जवान सहित 8 से अधिक लोग घायल हुए थे.
इसे भी पढ़ेंः#DelhiElection: केजरीवाल को दिल्ली में तीसरी बार AAP सरकार बनने उम्मीद, तो मोदी ने की नया मतदान रिकॉर्ड बनाने की अपील




