
New Delhi: राज्यसभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुरुवार को दिये गये भाषण के शब्द को सदन की कार्यवाही से निकाल दिया गया है.
राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने मोदी द्वारा गुरुवार को राष्ट्रपति अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा के जवाब में दिये गये भाषण में से एक शब्द को कार्यवाही से निकाल दिया है. विपक्ष के नेता गुलाम नबी आजाद के भाषण से भी एक शब्द को कार्यवाही से निकाला गया है.
इसे भी पढ़ेंः#DelhiElection: 70 सीटों पर वोटिंग शुरू, कौन होगा दिल्ली के ताज का सरताज?
पीएम के भाषण का एक शब्द निकाला गया
राज्यसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, ‘सभापति ने राज्यसभा की छह फरवरी को शाम 6.20 से 6.30 के बीच कुछ अंश को कार्यवाही से निकालने का निर्देश दिया है.’ प्रधानमंत्री ने राष्ट्रीय जनसंख्या रजिस्टर (एनपीआर) के संदर्भ में कांग्रेस के रुख बदलने को लेकर टिप्पणी करते हुए यह शब्द कहा था.
नायडू ने गुरुवार को मोदी के भाषण समाप्त करने के बाद नेता प्रतिपक्ष गुलाम नबी आजाद द्वारा मांगे गये स्पष्टीकरण के दौरान एक शब्द को भी सदन की कार्यवाही से निकाल दिया है.
इसे भी पढ़ेंः#Giridih: पत्थर पाउडर फैक्ट्री में सेल्सटैक्स का छापा, 10 लाख की जीएसटी चोरी के संकेत
पीएम के भाषण के अंश कम ही निकाले जाते हैं
संसद की कार्यवाही से प्रधानमंत्री के भाषण के किसी अंश को निकाले जाने की घटना आमतौर पर बहुत ही कम देखने को मिली है. इससे पहले साल 2018 में भी पीएम मोदी के भाषण से कुछ शब्द कार्यवाही से निकाले गये थे, जब उन्होंने कांग्रेस नेता बीके हरिप्रसाद पर तंज कसा था.
वहीं साल 2013 में भी तत्कालीन विपक्ष के नेता अरुण जेटली के साथ गरमागरम बहस के दौरान तत्कालीन पीएम मनमोहन सिंह की राज्यसभा में टिप्पणियों से कुछ शब्द को संसद की कार्यवाही से बाहर कर दिया गया था. वहीं अरुण जेटली की टिप्पणी से भी कुछ शब्दों को हटाया गया था.
इसे भी पढ़ेंः#Giridih: पत्थर पाउडर फैक्ट्री में सेल्सटैक्स का छापा, 10 लाख की जीएसटी चोरी के संकेत




