
Ranchi: राजधानी रांची के इटकी थाना क्षेत्र स्थित सुगदा गांव वालों ने पुलिस पर पत्थरबाजी की और हथियार छीनने का प्रयास किया. इटकी थाने की पुलिस सुगदा गांव में प्रेम-प्रसंग के मामले में बंधक बने युवक को छुड़ाने गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने हमला कर दिया. उग्र ग्रामीणों के आगे शुरुआत में पुलिस को भागना पड़ा. पुलिस जब भाग रही थी, तब हाथियों से घिर गई. बाद में वहां अतिरिक्त पुलिस बल मंगाना पड़ा. बाद में मजिस्ट्रेट के तौर पर इटकी बीडीओ भी पहुंचे. पुलिस उग्र भीड़ से बचकर भागी, तो हाथियों की झुंड से घिर गई.
इसके बाद पुलिस को तीन से चार राउंड फायरिंग करनी पड़ी. दूसरी ओर पुलिस का पीछा ग्रामीण भी कर रहे थे. पुलिस द्वारा की जा रही फायरिंग की आवाज सुनकर ही ग्रामीण पीछे हटे. बाद में जब वहां अतिरिक्त पुलिस पहुंची, तो बल प्रयोग कर भीड़ को नियंत्रित किया. इस मामले में इटकी थाने में सुगदा ग्रामीणों के खिलाफ 30 लोगों पर एफआईआर दर्ज की गई है.
इसे भी पढ़ें : Tata Motors Grade Revision : जमशेदपुर पहुंचे एबी लाल, आज हो सकता है टाटा मोटर्स कर्मचारियों का ग्रेड समझौता
हमले में ये जवान हुए घायल
ग्रामीणों के द्वारा किए गए पथराव में इटकी थाना के हवलदार अरुण कुमार, सिपाही बीर सिंह मुंडा घायल हो गए. घायल जवानों को इलाज के लिए रिम्स भेजा गया. ग्रामीण एसपी नौशाद आलम का कहना है कि घटना के बाद कार्रवाई की जा रही है. अपहरण के मामले में आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है. उपद्रव करने वालों को चिह्नित किया जा रहा है.
इटकी थाना की पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सुगदा गांव में एक युवक को स्थानीय लोगों ने बंधक बनाने की सूचना मिली थी. बंधक यूवक कल भीड़ उसकी पिटाई कर रही थी. इस सूचना पर इटकी थाने की पुलिस पहुंची, तो पुलिस को देख गांव वाले उग्र हो गए. पुलिस पर हमला कर दिया. हमले के बाद वहां अफरा- तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलने के बाद वहां इटकी, नगड़ी, बेड़ो, नरकोपी सहित अन्य थानों की पुलिस और डीएसपी रजत मणिक बाखला पहुंचे. इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों से बातचीत की और कार्रवाई का आश्वासन दिया. लेकिन ग्रामीण मानने को तैयार नहीं थे.
इसे भी पढ़ें : Good News: सदर हॉस्पिटल में बन रहा हाईटेक डेंटल लैब, दांत बनाकर लगाया जाएगा




