JharkhandRanchi

Ranchi: रास्ता रोके जाने पर ग्रामीण और सेना आमने सामने

Ranchi: रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र में रविवार को रास्ता को लेकर सेना और ग्रामीण के बीच विवाद हो गया. जानकारी के अनुसार हुंडरू हेथू के ग्रामीण को सेना द्वारा रोका गया, इसके बाद विवाद हो गया. सेना और ग्रामीण आमने-सामने हो गए. वही सूचना मिलने पर हटिया डीएसपी राजा मित्रा, एयरपोर्ट थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे.सेना के कई अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं. पुलिस दोनो पक्ष को समझाने का प्रयास में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: मन की बात कार्यक्रम के माध्यम से देश में कई बड़े जन आंदोलन हुएः रघुवर दास

बता दें कि ग्रामीण और सेना के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका है. जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से मामला सुलझाया गया. तीन साल पूर्व सेना ने हुंडरू के मुख्य सड़क पर कब्जा कर लिया था. जिस पर काफी हंगामा हुआ था. ग्रामीण आक्रोशित होकर सेना के खिलाफ खड़े हो गए थे. बड़ी मुश्किल से जिला प्रशासन के हस्तक्षेप से स्थिति पर काबू पाया जा सका था. प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद सेना को अपना काम स्थगित कर पीछे हटना पड़ा था.

Related Articles

Back to top button