Khas-KhabarNational

राजनीति के ‘सादगी पुरुष‘ पर्रिकर को अंतिम विदाई, गोवा पहुंचकर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

Panaji: अपनी सादगी और कर्मठता के लिए जाने जाने वाले गोवा के सीएम और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को आज अंतिम विदाई दी जा रही है. पैंक्रियाटिक कैंसर से पिछले एक साल से जूझ रहे 63 वर्षीय पर्रीकर ने रविवार शाम को अंतिम सांस ली. उनके अंतिम दर्शन के लिए पार्थिव शरीर बीजेपी मुख्यालय में रखा गया. जहां से फिर कला केंद्र ले जाया गया. पर्रिकर को श्रद्धांजलि देने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी पहुंचे हैं. उनके साथ रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी हैं. पीएम ने पर्रिकर को श्रद्धा-सुमन अर्पित किये.इस दौरान नरेंद्र मोदी ने मनोहर पर्रिकर के दोनों बेटों से भी बात की और उन्हें ढाढ़स बंधाया.

इसे भी पढ़ेंःपर्रिकर के निधन के बाद गोवा की राजनीति में हलचलः सीएम का नाम अबतक तय नहीं

शाम पांच बजे अंतिम संस्कार

मनोहर पर्रीकर के निधनस्वरूप गोवा में सात दिन का राजकीय शोक और पूरे देश में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. इस दौरान तिरंगा आधा झुका रहेगा. वहीं गोवा में सोमवार को स्‍कूल कॉलेज के अलावा जिला अदालतें और यहां तक की हाईकोर्ट भी बंद रहेगी. शाम चार बजे तक कला अकादमी में लोग पर्व रक्षा मंत्री पर्रिकर के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन कर पायेंगे. और शाम पांच बजे उनका अंतिम संस्कार किया जायेगा.

इसे भी पढ़ेंःभुखमरी-गरीबी निवारण में झारखंड का प्रदर्शन सबसे खराब : नीति आयोग

मनोहर पर्रिकर के अंतिम दर्शन के लिए पहुंची केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी काफी भावुक दिखीं. उन्होंने पूर्व रक्षा मंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की.

अंतिम संस्कार से पहले शपथ ग्रहण

गोवा में बीजेपी को खड़ा करने वाले मनोहर पर्रिकर के निधन के साथ ही राज्य में सियासी संकट उत्पन्न हो गया है. निधन के दो घंटे के अंदर ही जहां कांग्रेस ने सरकार बनाने का दावा करते हुए राज्यपाल को चिट्ठी लिखी. वहीं गोवा बीजेपी ने साफ कर दिया है कि पर्रिकर के अंतिम संस्कार से पहले राज्य के नये सीएम का शपथ ग्रहण होगा.

इसे भी पढ़ेंःऔर मेहुल चौकसी ने नरेंद्र मोदी पर पीएचडी थीसिस पूरी कर ली…

गोवा भाजपा के अध्यक्ष विनय तेंदुलकर ने कहा कि जल्द ही स्पष्ट हो जाएगा कि राज्य का नया मुख्यमंत्री कौन होगा. तेंदुलकर ने पणजी के पास एक होटल में केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता नितिन गडकरी के साथ बैठक के बाद यह बात कही. तेंदुलकर ने मुख्यमंत्री पद के दावेदार माने जा रहे विधानसभा अध्यक्ष प्रमोद सावंत के साथ गडकरी से मुलाकात की.

इससे पहले गडकरी ने सुदीन धवलीकर के नेतृत्व में आए महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के विधायकों तथा भाजपा विधायक विश्वजीत राणे से मुलाकात की. भाजपा सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री पद की दौड़ में प्रमोद सावंत और विश्वजीत राणे का नाम सबसे आगे है .इधर गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने सोमवार को कहा कि राज्य के नए मुख्यमंत्री पद के लिए भाजपा विधायकों प्रमोद सावंत तथा विश्वजीत राणे के नाम चुने गए हैं.सावंत गोवा विधानसभा के अध्यक्ष और राणे राज्य के स्वास्थ्य मंत्री हैं. उन्होंने कहा, ‘‘हम जल्द ही मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार की घोषणा कर देंगे। हम यह अपने गठबंधन सहयोगियों को विश्वास में लेने के बाद करेंगे.’’ उम्मीद है कि चार बजे से पहले सीएम के नाम पर स्थिति स्पष्ट हो जायेगी.

इसे भी पढ़ेंःकिसी संपत्ति की नीलामी के लिए डुगडुगी बजाने या मुनादी कराने की परंपरा बंद करेगा सेबी

Related Articles

Back to top button