JharkhandRanchi

सितंबर में हुई स्नातक सेमेस्टर एक की परीक्षा, अबतक रिजल्ट नहीं निकाल पायी रांची यूनिवर्सिटी  

  • अभाविप ने किया प्रदर्शन लेकिन नहीं आये परीक्षा नियंत्रक मिलने

Ranchi: रांची यूनिवर्सिटी के परीक्षा विभाग की व्यवस्था दिनों-दिन लचर होती जा रही है. जिससे विद्यार्थियों की परेशानी बढ़ जाती है. सितंबर माह में यूनिवर्सिटी की ओर से स्नातक सेमेस्टर एक की परीक्षा ली गयी.  लेकिन छह माह बीत जान के बाद भी अब तक यूनिवर्सिटी की ओर से रिजल्ट जारी नहीं किया गया.

सिर्फ सेमेस्टर एक ही नहीं स्नातक सेमेटर दो की परीक्षा भी जनवरी में ली गयी. लेकिन इसका रिजल्ट भी अब तक नहीं जारी किया गया. जबकि दोनों परीक्षाओं को हुए महीनों बीत चुक हैं. वहीं इस संबध में कई बार विद्यार्थियों ने परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा है.

लेकिन फिर भी परीक्षा नियंत्रक इस पर कार्रवाई नहीं कर रहे. जबकि यूनिवर्सिटी के 22 विभागों में लगभग तीन हजार छात्र रिजल्ट नहीं निकलने के कारण परेशान हैं.

इसे भी पढ़ेंः फसल बीमा की क्षतिपूर्ति राशि दो वर्ष बाद भी नहीं हुई वितरित, किसान और कृषक मित्र करेंगे आंदोलन

सर्वर खराब होने बताया गया कारण

12 दिनों पूर्व अभाविप कार्यकर्ताओं ने इस संबध में परीक्षा नियंत्रक को ज्ञापन सौंपा था. साथ ही मांग की थी कि जल्द से जल्द विभाग की ओर से परीक्षा परिणाम घोषित किया जाये. परीक्षा नियंत्रक से मिलने गये छात्र सत्यम कुमार ने बताया कि परीक्षा नियंत्रक ने जानकारी दी थी कि यूनिवर्सिटी का सर्वर खराब चल रहा है. जिस कारण तकनीकी परेशानियां आ रही हैं. इस कारण रिजल्ट जारी नहीं हो पा रहा है.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड में तीन रुपये बढ़ी मनरेगा मजदूरी, 2019-20 के लिए जारी की गयी नयी दर

अभाविप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

रिजल्ट जल्द से जल्द प्रकाशित करने की मांग को लेकर सोमवार को अभाविप कार्यकर्ताओं ने रांची यूनिवर्सिटी परिसर में धरना प्रदर्शन किया. दिन के 10:30 बजे से 12 बजे तक छात्र प्रति कुलपति कार्यालय के समक्ष ग्रिल में ताला लगाकर बैठे रहे. छात्रों के काफी उग्र होने के बाद कुलपति डॉ रमेश कुमार पांडे और प्रति कुलपति डॉ कामिनी कुमार छात्रों से मिलने पहुंची. इस दौरान उन्होंने कहा कि आज से सभी विषयों के रिजल्ट जारी किये जायेंगे. आने वाले दिनों में जल्द से जल्द रिजल्ट जारी कर दिया जायेगा.

परीक्षा नियंत्रक नहीं आये मिलने

छात्रों के उग्र प्रदर्शन करने के बाद भी परीक्षा नियंत्रक छात्रों से मिलने नहीं पहुंचे. जबकि पूर्व में भी कई बार छात्रों ने ज्ञापन सौंपा है. वहीं इसकी जानकारी देते हुए अभाविप के कृष्णा मिश्रा ने कहा कि स्नातक का परीक्षाफल सही समय पर प्रकाशित नहीं किया जा रहा है. बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी विभिन्न कारणों का बहाना बनाते हुए छात्रों को केवल शांत करने का प्रयास किया जाता है.

इसे भी पढ़ेंः फसल बीमा की क्षतिपूर्ति राशि दो वर्ष बाद भी नहीं हुई वितरित, किसान और कृषक मित्र करेंगे आंदोलन

Related Articles

Back to top button