JharkhandJharkhand StoryRanchi

Ranchi: आंधी बारिश से राजधानी के कई इलाकों में गिरे पेड़, बिजली हुई गुल

Ranchi: राजधानी रांची समेत आस पास के इलाकों में शुक्रवार दोपहर जमकर बारिश हुई. इस दौरान राजधानी समेत आस पास के इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चली. जिससे कुछ इलाकों में पेड़ गिरने की घटना हुई. पेड़ गिरने वाले इलाकों में हरमू, हिनू, बिरसा चौक, नामकुम, पुंदाग समेत अन्य इलाके शामिल हैं. इससे इन इलाकों में बिजली बाधित रही. हालांकि नगर निगम और जेबीवीएनएल की टीम अलग अलग जगहों पर पेड़ हटाने का काम कर रही है. बता दें कि पिछले दो दिनों में हुई बारिश से बिजली आपूर्ति बाधित रही है. हालांकि शुक्रवार को हुई बारिश के बाद कुछ इलाकों में तेज धूप भी देखा गया. राजधानी रांची के साथ ही इस दौरान दुमका, गिरिडीह, देवघर, जामताड़ा में भी बारिश हुई. तपती गर्मी के साथ ही बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली.
इसे भी पढ़ें: झारखंड का मौसम: कल तक बारिश के साथ ओलावृष्टि का पूर्वानुमान, 28 मई से फिर बढ़ेगा पारा

तापमान में होगी गिरावट 

मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो- तीन दिनों में राज्य में तापमान में गिरावट दर्ज की जायेगी. जहां तीन दिनों के भीतर तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक तापमान में कमी दर्ज की जायेगी. वहीं, इसके बाद तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं व्यक्त की गयी है. विभाग की मानें तो जिन इलाकों में बारिश नहीं होगी, वहां दिन के समय बादल छाये रह सकते है. वहीं, शाम में ठंडी हवाएं चलने से लोगों को राहत मिल सकती है. लेकिन जिन जिलों में बादल छाये रहेंगे, वहां लोगों को दिन के समय गर्मी का एहसास होगा.

Related Articles

Back to top button